फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP Mahila Morcha National President Vanathi Srinivasan says Now the era of king and queen is over in the country

लखनऊ: भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी का हमला, बोलीं-देश में अब राजा-रानी का युग समाप्त

Tue, 07 Sep 2021 12:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 07 Sep 2021 12:28 AM IST
सार

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ने कहा कि देश में अब राजा-रानी का युग समाप्त हुआ। इंदिरा गांधी के बाद निर्मला सीतारमण ने सफलतापूर्वक रक्षा मंत्री के पद का निर्वहन किया। मोदी मंत्रिमंडल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। 

विज्ञापन
BJP Mahila Morcha National President Vanathi Srinivasan says Now the era of king and queen is over in the country
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का सीएम योगी ने किया सम्मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ने कहा कि देश में अब राजा-रानी का युग समाप्त हुआ। उत्तर प्रदेश में जहां एक परिवार पिछले 50 साल से जमा हुआ था, भाजपा की दुर्गा स्मृति ईरानी ने अमेठी में उन्हें परास्त कर दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के बाद निर्मला सीतारमण ने सफलतापूर्वक रक्षा मंत्री के पद का निर्वहन किया। मोदी मंत्रिमंडल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वाति सिंह, मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री इंदुबाला गोस्वामी, सुमनलता जायसवाल और चेतना पांडेय मौजूद थी।
विज्ञापन


वहीं इससे पहले, सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के नेताओं को मंदिर जाने और भारत माता की जय बोलने से डर लगता है इसलिए उन्हें वोट देना पाप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्र देव ने कहा कि प्रदेश में महिला शक्ति के दम पर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। देश और प्रदेश में महिलाओं की राजनीति और सत्ता में भागीदारी बढ़ी है। राज्य सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी काफी काम किया है। 


सपा, बसपा और कांग्रेस से यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वह अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की दिशा में काम करेंगे। इसलिए प्रदेश में फिर ऐसी सरकार बनानी होगी जिसमें राम मंदिर का निर्माण चलता है, वंदेमातरम की गूंज होती है और जय श्रीराम के नारे लगते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के भेष में विपक्ष आक्रमणकारी हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed