फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp made ruckus in vidhanmandal

सड़क पर चली लाठियां तो सदन में उबल पड़े भाजपाई

Tue, 01 Jul 2014 03:24 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 01 Jul 2014 03:24 AM IST
विज्ञापन
bjp made ruckus in vidhanmandal

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर सोमवार को विधानमंडल के बाहर लाठीचार्ज के विरोध में विधानसभा व विधान परिषद में जमकर हंगामा हुआ।

विज्ञापन


भाजपा विधायकों ने वैल में आकर धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दोनों सदनों की कार्रवाई मंगलवार 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।

विधानसभा में भाजपा विधानमंडल दल के उपनेता सतीश महाना ने शून्य प्रहर में तात्कालिक महत्व का मुद्दा बताते हुए भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का मामला उठाया। साथ ही उन्होंने सदन की कार्यवाही स्थगित कर इस मामले पर चर्चा कराने की मांग की।

विज्ञापन

अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

bjp made ruckus in vidhanmandal

संसदीय कार्यमंत्री आजम खां ने कहा कि वह पूरे मामले को दिखवाएंगे। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू हो गई। भाजपा के राधा मोहन दास ने पूर्वांचल की बदहाली के मुद्दे पर दिए गए कार्यस्थगन पर बोलना प्रारंभ ही किया था कि महाना ने लाठीचार्ज का मामला फिर उठा दिया।

उन्होंने कहा कि विधानसभा के बाहर अभी भी लाठीचार्ज जारी है। इस बीच भाजपा विधायक लोकेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश अग्रवाल, रवींद्र भड़ाना, धर्मपाल सिंह, ज्योत्सना श्रीवास्तव, उपेंद्र तिवारी आदि वैल में आ गए। उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी।

इसके बाद अन्य भाजपा विधायक भी वैल में आकर धरने पर बैठ गए। सुरेश खन्ना ने कहा कि लाठीचार्ज का कोई औचित्य नहीं था। जिन अधिकारियों ने लाठीचार्ज कराया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

बजट पर ही उठा दिया सवाल

bjp made ruckus in vidhanmandal

हंगामा बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद ने 1.15 बजे सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी। इसे फिर दस मिनट के लिए बढ़ा दिया।

फिर सदन का स्थगन दो बजे तक कर दिया गया। दो बजे बजे सदन की कार्यवाही प्रारंभ हुई तो भाजपा विधायक वैल में धरने पर बैठे नारेबाजी कर रहे थे।

अध्यक्ष ने दुग्ध विकास मंत्री को अपने विभाग का बजट पेश करने को कहा। सतीश महाना ने कहा कि निरीह लोगों पर लाठियां बरस रही है, ऐसे में बजट रखने का औचित्य नहीं है।

हंगामा जारी रहने पर विधानसभा अध्यक्ष ने 2.18 बजे सदन की कार्यवाही मंगलवार सवेरे 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

उधर विधान परिषद में भी भाजपा के सदस्यों ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का विरोध किया।

विज्ञापन

दिन भर होता रहा हंगामा

bjp made ruckus in vidhanmandal

शून्य प्रहर में सदन में भाजपा विधायक दल के नेता हृदयनारायण दीक्षित ने यह मामला उठाया। कहा कि जिस तरह प्रदर्शनकारियों पर लाठियां चलाई गई हैं। उससे साफ हो गया कि सरकार लाठी गोली से लोगों की आवाज दबाना चाहती है।

दीक्षित ने इस मुद्दे पर सदन की कार्यवाही रोककर पूरे मामले को सुनने की मांग की। सभापति गणेश शंकर पांडेय ने कहा कि यह मामला मंगलवार को नियम 105 के तहत कार्यस्थगन सूचना में दे दें। नेता सदन अहमद हसन ने भाजपा का विरोध किया।

इस बीच भाजपा के सदस्य सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए। सभापति ने भोजनावकाश 3 बजे तक कार्यवाही स्थगित कर दी। भोजनावकाश के बाद जब सदन बैठा तो भाजपा ने फिर यह मुद्दा उठाया।

अधिष्ठाता डॉ. यज्ञदत्त शर्मा ने भी इस विषय को सुनने की अनुमति नहीं दी। भाजपा के सदस्य फिर वेल में आ गए। आखिरकार अधिष्ठाता ने कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed