फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP made farmers unawares in their own country: Akhilesh

भाजपा ने किसानों को अपने ही देश में बेगाना बनाया, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे... : अखिलेश

Fri, 27 Nov 2020 09:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 27 Nov 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
BJP made farmers unawares in their own country: Akhilesh
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाने के बजाय उन पर ठंडे पानी की बौछार करने और लाठी चलाने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कृषि विरोधी नीतियों से किसान आंदोलित व आक्रोशित है। अपने आचरण से भाजपा ने संवेदनशून्य चाल-चरित्र, जनविरोधी व साजिश की राजनीति की वास्तविक पहचान करा दी है। उन्होंने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि देश में 70 प्रतिशत लोग खेती-किसानी पर निर्भर हैं। फिर भी अपने ही देश में भाजपा ने किसानों को बेगाना बना दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने, फसल के उत्पादन लागत का डेढ़ गुना देने जैसे वादे भाजपा सरकार की सिर्फ जुमलेबाजी है। वादों से मुकरने वाली भाजपा सरकार से इसीलिए किसानों का विश्वास उठ गया है। उसने कृषि सुधार नहीं, कृषि उजाड़ कानून बनाया है। सपा शुरू से ही कृषि संबंधी तीनों कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए उन्हें तत्काल वापस लेने की मांग की थी। कहा- सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होनी चाहिए। यह सरकार की जिम्मेदारी है कि किसान को घाटा न हो। लेकिन भाजपा का खेती-गांव-किसान से कभी रिश्ता ही नहीं रहा। अमीरों की पक्षधर भाजपा गरीब हलधर का दर्द क्या जाने?
विज्ञापन


किसान मर रहे, चैन की बंशी बजा रही सरकार
सपा अध्यक्ष ने कहा, किसानों के अधिकारों को कुचलने के लिए भाजपा सरकारी आतंक का सहारा ले रही है। लोग मर रहे हैं और सरकार चैन की बंशी बजा रही है। इसके नतीजे अच्छे नहीं होंगे। शांतिपूर्ण अहिंसात्मक प्रदर्शन करना लोकतंत्र में लोगों का सांविधानिक अधिकार है। लेकिन भाजपा सरकार किसानों की बात सुनने के बजाय अपनी हठधर्मिता पर अड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को अमीर दोस्तों को सौंपने की तैयारी

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को अपने अमीर दोस्तों को सौंपने की तैयारी में है। लीज पर देकर लोन लेने के घोटाले से सरकार जिन लोगों को लाभ पहुंचाने की कोशश कर रही है, वे मनमाना टोल वसूलकर जनता का शोषण ही करेंगे। वैसे भी भाजपा सरकार जब से बनी है, उसने गरीबों, दलितों, पिछड़ों के हितों की अनदेखी ही की है। कारपोरेट घरानों की मदद में उसने कसर नहीं उठा रखी है।

अखिलेश ने शुक्रवार को कहा कि सपा सरकार ने फोरलेन सड़कों से मुख्यालय को जोड़ने के साथ ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जैसी शानदार सड़क भी बनाई थी जिस पर वायुसेना के युद्धक विमान और भारवाहक जहाज हरक्यूलिस भी उतरा था। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की प्रारंभिक तैयारियां हो चुकीं थी। उसका शिलान्यास समाजवादी सरकार में हो चुका था। कई अन्य हाई-वे भी बनने थे। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने पुरानी सड़कों को ही नया नाम देकर जनता की आंख में धूल झोंकने का काम किया है। उन्होंने समझ में नहीं आता है कि यह भाजपा सरकार है या सेल्समैन। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर भाजपा द्वारा किए जाने वाले महाघोटाले की जांच कराकर दोषियों को दंडित किया जाएगा। जनता के साथ धोखा करने और पूंजी घरानों को अवैध तरीके से मालामाल बनाने की साजिशों का भंडाफोड़ अवश्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed