फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP list: Party repeats candidates in Barabanki-Gonda, Upendra Rawat may face clash with Tanuj Punia

भाजपा की लिस्ट: बाराबंकी- गोंडा में पार्टी ने दोहराए प्रत्याशी, उपेंद्र रावत से भिड़ सकते हैं तनुज पुनिया

Sat, 02 Mar 2024 10:12 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी
अमर उजाला संवाद, बाराबंकी Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 02 Mar 2024 10:12 PM IST
सार

BJP Candidate List 2024 :यूपी की बाराबंकी और गोंडा सीट पर भी भाजपा ने मौजूदा सांसदों को टिकट दिया है। बाराबंकी से उपेंद्र सिंह रावत तो गोंडा से कीर्तिवर्धन सिंह को टिकट दिया गया है। 

विज्ञापन
BJP list: Party repeats candidates in Barabanki-Gonda, Upendra Rawat may face clash with Tanuj Punia
उपेंद्र सिंह रावत - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा ने गोंडा और बाराबंकी में प्रत्याशी फिर से दोहराए हैं। बाराबंकी से उपेंद्र सिंह रावत तो गोंडा से कीर्तिवर्धन सिंह को टिकट दिया गया है। उपेंद्र सिंह रावत का सामना इंडिया गठबंधन के तनुज पुनिया से हो सकता है। 
विज्ञापन


तीसरी बार कीर्तिवर्धन पर जताया भरोसा
 लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची में गोंडा लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया को तीसरी बार प्रत्याशी बनाया गया है। इससे पहले वर्ष 2019 के आम चुनाव में कीर्तिवर्धन सपा प्रत्याशी विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह को करीब एक लाख 66 हजार वोटों से हराकर सांसद बने थे। कीर्तिवर्धन मनकापुर राजघराने के वारिस और सांसद व मंत्री रहे कुंवर आनंद सिंह के बेटे हैं। अब तक छह बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके कीर्तिवर्धन को गोंडा सीट विरासत में मिली है। उनके पिता आनंद सिंह चार बार सांसद रह चुके हैं। अपना सातवां चुनाव लड़ने उतरे कीर्तिवर्धन साल 1998 और 2004 में बतौर सपा उम्मीदवार वह संसद भवन पहुंचे थे, जबकि वर्ष 2014 और 2019 में भाजपा प्रत्याशी के रूप में उन्होंने जीत दर्ज की है। साल 1999 और 2009 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन


2019 में बने सांसद
उपेंद्र रावत वर्ष 2017 के चुनाव में जैदपुर विधानसभा सीट से पहली बार भाजपा के विधायक बने। इसके बाद 2019 के चुनाव में पार्टी ने विधायक रहते हुए सांसद का प्रत्याशी बनाया और जीत भी मिली। 2024 के चुनाव को लेकर कई लोगों ने प्रत्याशी बनने के लिए आवेदन किया था। टिकट मिलने के सांसद ने कहा कि भाजपा जनता से सर्वे करके प्रत्याशी तय करती है। सर्वे में जनता ने टिकट के लिए समर्थन किया। पार्टी ने दोबारा विश्वास किया। 2017 में विधायकी के चुनाव में भी उपेंद्र रावत के सामने कांग्रेस के पूर्व सांसद पीएल पुनिया के पुत्र तनुज पुनिया कांग्रेस- सपा गठबंधन के प्रत्याशी थे। इस बार भी कांग्रेस व सपा के गठबंधन प्रत्याशी को लेकर तनुज को प्रमुख दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed