फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP leaders vote for nagar nikay election 2017.

गृहमंत्री राजनाथ सिंह सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर करेंगे मतदान, नेताओं का वोटिंग के लिए ये है शेड्यूल

Sat, 25 Nov 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 25 Nov 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders vote for nagar nikay election 2017.
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

निकाय चुनाव के तहत रविवार को लखनऊ के तमाम इलाकों में भाजपा नेता अपने-अपने मतदान क्षेत्र में वोट करेंगे। मतदान करने वालों में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा समेत तमाम मंत्री और विधायक शामिल रहेंगे।

विज्ञापन


भाजपा लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने शनिवार को बताया कि दिनांक 26 नवम्बर 2017 को गृहमंत्री राजनाथ सिंह, उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा के साथ-साथ लखनऊ महानगर क्षेत्र के सभी मंत्री, विधायक एवं वरिष्ठ नेता महापौर एवं पार्षद हेतु मतदान करेंगे।
विज्ञापन


गृहमंत्री राजनाथ सिंह सुबह 9:20 बजे म्युनिसिपल नर्सरी स्कूल माल एवेन्यू में मतदान करेंगे। उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा पोलिंग स्टेशन जल संस्थान ऐशबाग में सुबह 10 बजे, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन गोपाल पोलिंग स्टेशन नगर महा.पा. स्कूल सोंधी टोला चौक में सुबह 8 बजे, मंत्री बृजेश पाठक पोलिंग स्टेशन माउंट फोर्ट स्कूल महानगर में सुबह 8 बजे, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. महेन्द्र सिंह इण्डियन पब्लिक स्कूल प्रेमनगर में दोपहर 1:30 बजे, स्वाती सिंह सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल आशियाना सुबह 8 बजे, राज्यमंत्री मोहसिन रजा पिक्चर गैलरी हुसैनाबाद में सुबह 8 बजे मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक सुरेश श्रीवास्तव, स्वाती योगानन्द बालिक इंटर कालेज शीतलादेवी वार्ड, डा. नीरज बोरा टाईगर्स एजूकेशन एकेडमी त्रिवेणीनगर में सुबह 8 बजे अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।


सहमीडिया प्रमुख श्यामजीत सिंह ने बताया कि पूर्व सांसद लालजी टंडन प्राइमरी स्कूल सोंधी टोला चौक में सुबह 10.30 बजे, महापौर प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया जीजीआईसी श्रृंगारनगर में सुबह 8 बजे मतदान करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed