फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp leaders sunil deodhar statement on ram mandir

न्यायालय का फैसला विपरीत आया तो अध्यादेश लाकर राम मंदिर बनेगा : सुनील देवधर

Sun, 27 Jan 2019 07:59 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 27 Jan 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
bjp leaders sunil deodhar statement on ram mandir
डेमो - फोटो : डेमो
भाजपा नेता सुनील देवधर ने रविवार को उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कहा कि अयोध्या में राम जन्म स्थान पर भव्य मंदिर बनकर रहेगा। उच्चतम न्यायालय का फैसला अगर मंदिर के खिलाफ आया तो कानून बनाकर राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा नेता रविवार को यहां पार्टी के मंडलीय प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। देवधर ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्पष्ट कहा है कि मंदिर किसी भी हालत में बनेगा। अध्यादेश लाकर कानून बनाने की बात अदालत के फैसले के बाद ही की जा सकती है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय का फैसला विपरीत आएगा तो अध्यादेश लाकर कानून बनाया जाएगा और यदि मंदिर के पक्ष में निर्णय आएगा तो मंदिर बनना ही है। जब उच्चतम न्यायालय में मामला चल रहा हो तो अध्यादेश लाना संवैधानिक भी नहीं है। भाजपा नेता ने कहा कि हमारा वादा, इरादा व नीयत राम जन्म स्थान पर भव्य मंदिर बनाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिन्दुत्व व विकास एक दूसरे में अंतर्नहित हैं। हिन्दुत्व व विकास एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। हिन्दुत्व एक जीवन पद्धति का नाम है। सबका साथ सबका विकास ही हिन्दुत्व है। हिन्दुत्व के लिए लड़ना मतलब विकास के लिए लड़ना और विकास के लिए लड़ना मतलब हिन्दुत्व के लिए लड़ना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed