फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP leader's son attacked to vacate the house

Lucknow News: मकान खाली कराने के लिए भाजपा नेता के बेटे पर हमला

Tue, 17 Jun 2025 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's son attacked to vacate the house
चिनहट में युवक को पीटते आरोपी। 
लखनऊ। घर खाली करवाने के लिए मकान मालिक ने गोरखपुर की भारतीय जनता महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता के बेटे शुभम पर शनिवार रात साथियों के साथ हमला बोल दिया। आरोपियों ने हाथ-पैर पकड़कर उन्हें घसीटते हुए घर से बाहर खींच लिया। इस बीच किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। शुभम की तहरीर पर चिनहट थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उधर, बेटे पर हमले की जानकारी पाकर अमिता सोमवार को लखनऊ पहुंचीं और पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। उनका कहना है कि कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। मूल रूप से गोरखपुर के शाहपुर निवासी शुभम ने बताया कि वह निजी क्षेत्र में काम करते हैं और लखनऊ में चिनहट की गोविंद विहार कॉलोनी में अमित राय के मकान में किराये पर रहते हैं। आरोप है कि शनिवार रात अमित साथियों के साथ पहुंचा और मकान खाली करने का दबाव बनाया। शुभम ने दो-चार दिन का समय मांगा, लेकिन आरोपी तुरंत मकान खाली करने के लिए कहने लगे। इसके बाद उन पर हमलावर हो गए।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने शुभम की सोने की चेन और घड़ी लूट ली। इसके बाद उन्हें घसीटकर मकान से बाहर ले गए। शुभम के मुताबिक पुलिस ने उनकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसीपी विभूति खंड से मुलाकत की। इसके बाद केस दर्ज किया गया। आरोप है कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक किरायेदारी का विवाद है। केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed