फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP leaders meet on nagar nikay Election in Uttar Pradesh.

नगर निकाय चुनाव : प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, अपने-पराये का मोह छोड़ जिताऊ प्रत्याशी का चयन करें पदाधिकारी

Mon, 12 Dec 2022 12:09 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 12 Dec 2022 12:09 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी अब प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में अपना दमखम दिखाएंगे। निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा के प्रदेश संगठन ने प्रचार का जो कार्यक्रम तैयार किया है, उसके मुताबिक मुख्यमंत्री 13 दिसंबर के बाद सभी नगर निगमों के अलावा बड़े निकाय वाले शहरों को मथेंगे। वह रोड शो के साथ ही बड़ी सभाएं भी करेंगे। 

विज्ञापन
BJP leaders meet on nagar nikay Election in Uttar Pradesh.
बैठक में मौजूद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महापौर, अध्यक्ष की सीटों और वार्डों के आरक्षण की अधिसूचना जारी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव की तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूरे दिन बैठकों का दौर चलता है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल और सह प्रभारी सत्यकुमार की मौजूदगी हुई बैठक में बूथ प्रबंधन, प्रत्याशी चयन से लेकर उसे जीताने तक की रणनीति पर चर्चा हुई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निकाय चुनाव जीतने के लिए पार्टी पदाधिकारी अपने-पराये का मोह छोड़कर जिताऊ उम्मीदवारों का चयन करें। उन्होंने कहा हम भी किसी को टिकट देने का वादा नही कर रहे हैं तो   पदाधिकारी किसी भी दावेदार को टिकट दिलाने का आश्वासन न दें।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में क्षेत्र, मंडल और जिला प्रभारियों व पदाधिकारियों के साथ हुई अलग-अलग बैठकों में सहयोगी दलों से समन्वय बनाकर निकाय चुनाव की तैयारियां करने पर जोर देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के लिए बूथ समिति, मंडल समिति और सेक्टर कमिटी को मजबूत किया जाए और इन समितियों में क्षेत्र की सभी जातियों का प्रतिनिधित्व होना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा लोककल्याण के लिए किये गए कार्यों और सम्पर्क, संवाद, समन्वय, सामंजस्य एवं सामूहिकता की नीति के आधार पर पार्टी निकाय चुनाव लड़ेगी। 12 से 18 दिसंबर तक संगठनात्मक कार्यों एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर क्षेत्र एवं जिला स्तर पर बैठकें आयोजित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा लोकसभा चुनाव के पहले हो रहे  निकाय चुनाव महत्वपूर्ण हैं। इसलिए निकाय चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित कराने जुटें। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के लिए जल्द ही अधिसूचना जारी हो सकती है, इसलिए सभी लोग संगठन की तय योजनानुसार महापौर, पालिका व पंचायत के अध्यक्ष और पार्षद पद के उम्मीदवारों के चयन की तैयारियां पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि चुनाव में एक-एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपकर रणनीति तैयार की जाए।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने पिछले दिनों नई दिल्ली में हुई राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में हुए निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा कि लोस चुनाव को ध्यान मे रखते हुए हमें प्रदेश में अपनी संगठनात्मक संरचना को और अधिक मजबूत करते हुए सशक्त मंडल, सक्त्रिस्य बूथ समिति और पन्ना प्रमुख व पन्ना समिति की संरचना को सशक्त बनाना है। निकाय चुनावों की दृष्टि से वार्ड समिति व बूथ समिति का गठन अति शीघ्र पूरा किया जाए।

बैठक में प्रदेश सहप्रभारी सत्या कुमार ने भी पदाधिकारियों को संबोधित किया। बैठक में गोविन्द नारायण शुक्ला, लक्ष्मण आचार्य, पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, कान्ता कर्दम, सलिल विश्नोई, सुरेन्द्र नागर, जेपीएस रौठार समेत सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।


ये भी पढ़ें - चलती बस में आग लगने से मचा हड़कंप, 48 सवारियां थी मौजूद, शीशा तोड़कर निकले लोग

ये भी पढ़ें - जन-जन तक पहुंचने के लिए 2200 किमी की यात्रा निकालेगी कांग्रेस


महापौर प्रत्याशी चयन को बनेगी 13 सदस्यीय टीम
बैठक में तय किया गया कि 13 सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी बनेगी। यही कमेटी महापौर, नगरपालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशी का चयन करेगी। इस कमेटी में   जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, सांसद, विधायक, चुनाव संयोजक, निकाय अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष समेत अन्य स्थानीय पदाधिकारी शामिल होंगे। यह भी निर्णय लिया गया है कि निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर सप्ताह में एक दिन जिला और क्षेत्र की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी।

हर निकाय में होगा चुनाव संचालन समिति का गठन
बैठक में यह भी तय किया गया है कि निकाय चुनाव के सफल संचालन के लिए हर निकाय स्तर पर चुनाव संचालन समिति का गठन किया जाएगा। साथ ही निकाय स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन भी किए जाएंगे। बैठक में प्रत्याशियों के चयन से संबंधित समिति से कहा गया है कि 15 दिसंबर के बाद कभी निकाय चुनाव की घोषणा हो सकती है, इसलिए संभावित प्रत्याशियों का पैनल तैयार करके प्रदेश के मुख्यालय को भेज दें। 
 

बड़े निकाय वाले शहरों को 13 के बाद मथेंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में अपना दमखम दिखाएंगे। निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा के प्रदेश संगठन ने प्रचार का जो कार्यक्रम तैयार किया है, उसके मुताबिक मुख्यमंत्री 13 दिसंबर के बाद सभी नगर निगमों के अलावा बड़े निकाय वाले शहरों को मथेंगे। वह रोड शो के साथ ही बड़ी सभाएं भी करेंगे। 

 मुख्यमंत्री ने रविवार अपने सरकारी आवास पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री (संगठन) धर्मपाल के साथ निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की। इसमें प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के स्तर पर निकाय चुनाव को लेकर की गई अब तक की तैयारियों की उन्हें जानकारी दी। बैठक में तय किया गया कि मुख्यमंत्री का अंतिम प्रबुद्ध सम्मेलन 13 दिसंबर को मथुरा में है। 

इसके बाद योगी निकाय चुनाव प्रचार में उतरेंगे। मुख्यमंत्री के अलावा अन्य शहरों में चुनाव प्रचार की कमान दोनों उप मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों व पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी संभालेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री ने खतौली विधानसभा व मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में पार्टी की हार के कारणों की जानकारी भी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed