फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp leaders arrested

फुस्स हुआ भाजपा का दावा, कई विधायक गिरफ्तार

Fri, 13 Sep 2013 12:12 AM IST
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ Updated Fri, 13 Sep 2013 12:12 AM IST
विज्ञापन
bjp leaders arrested

मुजफ्फरनगर जाते भाजपा के कई विधायकों को गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


भाजपा ने वाराणसी सहित कुछ स्थानों पर पुलिस अधिकारियों पर विधायकों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

साथ ही दावा किया कि समाजवादी सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद पार्टी के कुछ विधायक मुजफ्फरनगर पहुंचकर पार्टी विधानमंडल दल के नेता हुकुम सिंह से मिलने में कामयाब रहे।

पार्टी प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन सिंह ने सपा सरकार पर लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करने का आरोप लगाया है।

उधर, प्रदेश के गृह सचिव कमल सक्सेना ने बताया कि मुजफ्फरनगर जाने की कोशिश कर रहे डॉ. महेश शर्मा सहित भाजपा के 12 विधायकों को विभिन्न स्थानों पर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


भाजपा ने घोषणा की थी कि पार्टी के विधायक विधानमंडल दल के नेता हुकुम सिंह से मिलने मुजफ्फरनगर जाएंगे। जिससे विधायक दल 16 सितंबर से प्रारंभ हो रहे विधानमंडल सत्र के लिए नीति तय कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि दल के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र के नेतृत्व में पार्टी विधायकों को मुजफ्फरनगर जाने से रोकने की पार्टी ने कड़े शब्दों में निन्दा की।

कहा कि कर्फ्यू में ढील के बावजूद विधायकों को मुजफ्फरनगर जाने से रोका गया और गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed