{"_id":"5e537d218ebc3ef3e77578fe","slug":"bjp-leader-shrikant-tyagi-was-with-female-friend-wife-reached-ruckus-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः महिला मित्र के साथ थे भाजपा नेता, आ गई पत्नी, फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः महिला मित्र के साथ थे भाजपा नेता, आ गई पत्नी, फिर...
Mon, 24 Feb 2020 01:07 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 24 Feb 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य श्रीकांत त्यागी की महिला मित्र और पत्नी में रविवार देर रात भिड़ंत हो गई। मामले को लेकर देर रात तक हंगामा चलता रहा। दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
श्रीकांत त्यागी नोएडा में रहते हैं। लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार में ग्रीनवुड अपार्टमेंट में किराए का फ्लैट ले रखा है। त्यागी रविवार रात महिला मित्र के साथ थे तभी उनकी पत्नी दो बच्चों के साथ आ गईं। महिला मित्र को देखते ही पत्नी आगबबूला हो गई और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मामला गोमतीनगर थाने पहुंच गया। जहां दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। रात दो बजे तक थाने पर हंगामा चलता रहा। गोमतीनगर विस्तार महासमिति के पदाधिकारी भी थाने पर जमे रहे।
विज्ञापन