फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP leader posted firing video on facebook, got arrested

फेसबुक पर फायरिंग का वीडियो डालने वाला बीजेपी नेता गिरफ्तार, पोस्ट कर लिखी थी ये बात

Mon, 21 Jan 2019 02:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 21 Jan 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
BJP leader posted firing video on facebook, got arrested
डेमो
फेसबुक पर ‘दस साल बेमिसाल ठांय-ठांय’ लिखकर फायरिंग का वीडियो पोस्ट करने वाले कथित भाजपा नेता अभिषेक त्रिपाठी को लखनऊ की विभूतिखंड पुलिस ने दबोच लिया। उसने अपने बॉडीगार्ड अवनीश राय की लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने बॉडीगार्ड को भी गिरफ्तार कर उसकी लाइसेंसी पिस्टल व निर्धारित मात्रा से अधिक कारतूस बरामद किए हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजीव द्विवेदी ने बताया कि अभिषेक मूलरूप से अंबेडकरनगर के जलालपुर स्थित मथुरा रसूलपुर गांव का है और यहां वास्तुखंड में रहता है।
विज्ञापन


उसने अपने बॉडीगार्ड आजमगढ़ के रौनापार जोकारा निवासी अवनीश राय की लाइसेंसी पिस्टल से अपने घर की छत पर फायरिंग करते हुए वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट किया था जिससे आम जनमानस में दहशत फैल गई। उसके खिलाफ उपनिरीक्षक भारत कुमार यादव की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कठौता झील के पास वाहन चेकिंग के दौरान अभिषेक त्रिपाठी व उसके बॉडीगार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में अभिषेक की पैंट की जेब से .32 बोर के 20 कारतूस और बॉडीगार्ड के पास से 17 कारतूस व दो मैगजीन बरामद की गईं। कार के डैशबोर्ड से भी 20 कारतूस मिले। पूछताछ में उसने वीडियो पुराना होने की बात कही जबकि गिरफ्तारी के वक्त उसने वही जैकेट पहनी थी जो वीडियो में दिख रही है। इससे स्पष्ट है कि वीडियो एक दिन पुराना ही था।

अवनीश के पास मिले 10 से अधिक कारतूस

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लाइसेंस की शर्तों के मुताबिक, पिस्टल के साथ सिर्फ 10 कारतूस रखने की अनुमति है जबकि अवनीश के पास इससे अधिक कारतूस मिले। पुलिस ने अभिषेक की कार, उसके पास से मिले कारतूस, बॉडीगार्ड की पिस्टल और कारतूस जब्त कर लिए हैं।

मालूम हो कि शराब कारोबारी सुधीर त्रिपाठी के बेटे अभिषेक का विवादों का गहरा नाता है। दो साल पहले अभिषेक ने एक कार कंपनी में काम करने वाले बचपन के दोस्त की हत्या कर कार लूट ली थी। उसे गोमतीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था।

फिलहाल वह जमानत पर छूटा हुआ है। यही नहीं प्रेमिका को धोखा देकर वह हजरतगंज के एक प्रतिष्ठित होटल में शादी रचा रहा था, जहां प्रेमिका ने पहुंचकर हंगामा किया था। उसने बीते विधानसभा चुनाव में अंबेडकरनगर से टिकट के लिए आवेदन भी किया था, लेकिन टिकट नहीं मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed