{"_id":"5ca47bf8bdec22144631938f","slug":"bjp-leader-menka-gandhi-criticizes-opposition-leaders-in-sultanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मायावती ने 15 करोड़ में बेचा लोकसभा चुनाव का टिकट, उनके पास 77 घर: मेनका गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती ने 15 करोड़ में बेचा लोकसभा चुनाव का टिकट, उनके पास 77 घर: मेनका गांधी
Wed, 03 Apr 2019 08:46 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 03 Apr 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी
- फोटो : amar ujala
केंद्रीय महिला कल्याण व बाल विकास मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी ने बुधवार को इसौली विधानसभा क्षेत्र के अपनी नुक्कड़ सभाओं में बसपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बसपा अध्यक्ष मायावती 15 करोड़ रुपये में टिकट बेच रही हैं।
विज्ञापन
उनके पास 77 घर हैं। सवाल उठाया कि 15 करोड़ रुपये में टिकट खरीदकर आने वाला प्रत्याशी पांच करोड़ रुपये चुनाव में खर्च करेगा। इसके बाद वह विकास क्या करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
इसौली विधानसभा क्षेत्र के धम्मौर, पिकौरा, राजापुर समेत दर्जन भर नुक्कड़ सभाओं में मेनका गांधी के निशाने पर गठबंधन प्रत्याशी ही रहे। उन्होंने प्रत्याशी का नाम लिए बिना कहा कि एक तरफ बंदूकधारी व दूसरी तरफ मैं मां के रूप में सेवा करने आई हूं। फैसला आप को करना है।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दिन वरुण गांधी व मैं इसौली विधानसभा क्षेत्र में ही रहेंगे। अपने संबोधन में उन्होंने पीएम मोदी के कार्यों एवं योजनाओं की तारीफ की। लोगों से मोदी के नेतृत्व में केंद्र में दोबारा भाजपा की सरकार बनवाने की अपील की।
इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र, महिला मोर्चा अध्यक्ष बबिता तिवारी, संजय सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, विजय सिंह रघुवंशी, लक्ष्मीकांत मिश्र, प्रदीप शुक्ल आदि मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन