{"_id":"6838ca02d9d0dc3fd94f322850eead88","slug":"bjp-leader-comments-on-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"'माहौल बिगाड़ सकती है सपा सरकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'माहौल बिगाड़ सकती है सपा सरकार'
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 15 May 2014 09:30 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने आंशका जताई है कि हार के डर से सपा सरकार माहौल बिगाड़ सकती है।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने आरोप लगाया कि राज्य का अभिसूचना तंत्र पूरी तरह विफल हो चुका है। इसी वजह से मेरठ में बवाल हुआ और देवरिया में चुनावी झड़प के बाद विवाद हो गया।
कहा लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को जनता नकार रही है। इसीलिए लोगों को अभी से डराया-धमकाया जा रहा है।
उन्होंने चुनाव आयोग से मतगणना के दिन कड़ी चौकसी और सभी प्रत्याशियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।