{"_id":"6713af74ca8ba9e87d0f5fd6","slug":"bjp-leader-attacked-with-sharp-weapon-chain-looted-lucknow-news-c-13-lko1021-919869-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भाजपा नेता पर धारदार हथियार से हमला, लूटी चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भाजपा नेता पर धारदार हथियार से हमला, लूटी चेन
Sat, 19 Oct 2024 06:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 19 Oct 2024 06:39 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पिता-पुत्र ने साथियों संग मिलकर बुधवार को भाजपा नेता मनीष यादव पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी उनकी चेन व नकदी लूट कर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राणा के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
बिजनौर के गुडौरा निवासी मनीष के मुताबिक दोपहर डेढ़ बजे घर में एसी लगाने युवक आया था। काम होने पर वह पड़ोसी अंकुल यादव के घर के पास से पेशाब करने लगा। इस पर अंकुल ने गाली-गलौज की। कुछ देर बाद अंकुल, उसके पिता श्यामू, राहुल अपने चार साथियों संग उनके घर आ धमका और गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर जब मनीष की मां बाहर आईं तो आरोपी धक्का-मुक्की करने लगे। शोर सुनकर मनीष बाहर आए तो आरोपियों ने कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया। उनकी जेब में रखे दस हजार रुपये व सोने की चेन लूट ली।