फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP leader asked for 50 lakh Rupees ransom in Bahraich.

UP: मांग पूरी न हुई तो पूरे परिवार को मार देंगे... भाजपा नेता से मांगी 50 लाख की रंगदारी, मुकदमा दर्ज

Sat, 01 Feb 2025 01:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sat, 01 Feb 2025 01:35 PM IST
सार

बहराइच में भाजपा नेता से जमीन के बदले 50 लाख रुपये रंगदारी देने की मांग की गई है। वहीं, रुपये न देने पर पूरे परिवार को मार देने की धमकी दी है।

विज्ञापन
BJP leader asked for 50 lakh Rupees ransom in Bahraich.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता से जमीन के नाम पर पचास लाख रुपये की रंगदारी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दो लोगों पर मांग पूरी न होने पर परिवार सहित जान से मारने की साजिश करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। देहात कोतवाली पुलिस ने आरोपियों पर संबंधित मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती नगर निवासी राजीव सिंह ने शुक्रवार को पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया वर्तमान में वे वार्ड नंबर 17 से बीजेपी सभासद है। उनके पिता ने एक जमीन इंडियन बैंक द्वारा सार्वजनिक नीलामी संपति के माध्यम से रंजना सिंह धरसवां के जरिये बैनामा कर खरीदी है। जिस पर न्यायालय जिलाधिकारी के आदेश पर 13 सितंबर 2024 को बैंक के प्राधिकृत अधिकारी ने जमीन उन्हें भौतिक कब्जा परिवर्तन राजस्व मजिस्ट्रेट सदर व पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कब्जा हटाते हुए सौंप दी।
विज्ञापन


उक्त भूमि पर बिना किसी वैध प्रपत्र के दरगाह शरीफ के बक्शीपुरा चांदामारी निवासी सतेंद्र उर्फ देवेंद्र उर्फ भोलू उर्फ गुड्डू सिंह, सौरभ सिंह रह रहे थे। अगले दिन ही दोनों युवक आए और बोले कि जो जमीन और मकान तुम लोगों ने लिया है वो छोड़ दो या नहीं तो पचास लाख रुपये एक मुश्त व दो लाख रुपये प्रत्येक माह दोगे। अगर जमीन या मकान नहीं छोड़ोगे तो परिवार सहित जान से मार देंगे। शुक्रवार को आरोपियों द्वारा उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की साजिश रचे जाने की जानकारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर की जा रही जांच
देहात कोतवाल के परमानंद तिवारी ने बताया कि जमीन से संबंधित मामले में आरोपियों द्वारा धमकी देते हुए लाखों रुपये मांगे जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है जिसकी जांच विवेचना अधिकारी विपिन सिंह कर रहे है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed