{"_id":"608021f13b8dbb3b143183f8","slug":"bjp-issues-covid-help-line-number-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाजपा ने जारी किया कोविड सहायता हेल्प लाइन नंबर, कार्यकर्ताओं से की सेवा की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाजपा ने जारी किया कोविड सहायता हेल्प लाइन नंबर, कार्यकर्ताओं से की सेवा की अपील
Wed, 21 Apr 2021 06:32 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 21 Apr 2021 06:32 PM IST
सार
भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वैश्विक महामारी कोरोना से प्रभावित आमजन की सहायता के लिए पार्टी द्वारा बनाई गई हेल्प डेस्क का कोविड सहायता हेल्पलाइन नंबर 8588870012 जारी करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी की प्ररेणा व मार्गदर्शन में पार्टी द्वारा शुरू की जा रही हेल्प डेस्क के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को सहायता पहुंचे इसके लिए कार्य करे।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना से प्रभावित आमजन को चिकित्सीय व अन्य सहायता उपलब्ध कराने के लिए भाजपा ने ‘हेल्प डेस्क’ की शुरूआत करते हुए बुधवार को कोविड सहायता हेल्पलाइन नंबर 8588870012 जारी किया है।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रदेश स्तर पर पार्टी द्वारा बनाई गई हेल्प डेस्क से संपर्क के लिए 'कोविड सहायता हेल्पलाइन नंबर 8588870012' ट्वीट कर जारी किया।
विज्ञापन
प्रदेश स्तर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व सदस्य विधान परिषद गोविन्द नारायण शुक्ला व उनके साथ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, प्रकाश पाल व प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश समन्वय का कार्य करेगे। पार्टी ने क्षेत्र व जिला स्तर पर भी हेल्प डेस्क की शुरूआत कर वैश्विक महामारी कोरोना से प्रभावित लोगों की सहायता का फैसला लिया है।
विज्ञापन
पार्टी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वैश्विक महामारी कोरोना से प्रभावित आमजन की सहायता के लिए पार्टी द्वारा बनाई गई हेल्प डेस्क का कोविड सहायता हेल्पलाइन नंबर 8588870012 जारी करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी की प्ररेणा व मार्गदर्शन में पार्टी द्वारा शुरू की जा रही हेल्प डेस्क के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को सहायता पहुंचे इसके लिए कार्य करे।
उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता कोविड-19 से आमजन की सुरक्षा व बचाव एवं महामारी से लड़ाई हेतु सेवा ही संगठन के मंत्र को सर्वोपरि मानकर पूर्व की भांति एक बार फिर सेवा कार्य में अपना योग्यदान दें।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण से पीड़ित व्यक्तियों को आवश्यकता अनुसार सहायता मिले इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता योजनापूर्वक कार्य करे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना संकट से निपटने के लिए टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट का जो मंत्र दिया है उससे पहली लहर की तरह इस बार भी हम कोरोना वाइरेस से मुकाबला करेंगे। पार्टी कार्यकर्ता अपना बूथ कोरोना मुक्त के संकल्प के साथ आमजन की सहायता करें।