{"_id":"651d366d67e803a42d0ac803","slug":"bjp-is-failed-on-law-and-order-issue-says-shivpal-singh-yadav-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया हत्याकांड: शिवपाल बोले- अगर प्रशासन सतर्क होता तो इतनी बड़ी घटना न होती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया हत्याकांड: शिवपाल बोले- अगर प्रशासन सतर्क होता तो इतनी बड़ी घटना न होती
Wed, 04 Oct 2023 03:28 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 04 Oct 2023 03:28 PM IST
सार
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अगर प्रशासन सतर्क होता तो देवरिया में हुए हत्याकांड को रोका जा सकता था लेकिन सरकार कानून व्यवस्था के मामले में पूरी तरह फेल है।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि कानून व्यवस्था के मामले में योगी सरकार पूरी तरह फेल है। सरकार अपराधियों पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। उन्होंने देवरिया में हुए हत्याकांड पर कहा कि अगर प्रशासन सतर्क होता तो इतनी बड़ी घटना न होती। उन्होंने सरकार पर निष्पक्षतापूर्वक कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
देवरिया में जमीन को लेकर हुए विवाद में दो परिवारों के छह लोगों की हत्या कर दी गई है जिसे लेकर पूरे जिले में कोहराम मचा हुआ है और सरकार से कार्रवाई की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में बनेगी लीथियम बैटरी: 10 हजार करोड़ का होगा निवेश, प्रदेश की औद्योगिक तस्वीर के लिए बनेगा गेमचेंजर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बिहार में जातीय जनगणना ने यूपी में भाजपा की चिंता बढ़ाई, मुद्दा बना तो होगा नुकसान
वहीं, सुल्तानपुर में एक डॉ. घनश्याम तिवारी की निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। मामले में अब तक हत्यारों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया था।
देवरिया जाऊंगा तो दोनों परिवारों से मिलूंगा
शिवपाल यादव ने कहा कि अगर वो देवरिया जाएंगे तो दोनों ही परिवार के लोगों से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन पहले से सतर्क होता तो देवरिया में हुए हत्याकांड को रोका जा सकता था। सरकार कानून व्यवस्था के मामले में पूरी तरह फेल है।