मायावती का हमला, कहा- सहारनपुर हिंसा के लिए भाजपा जिम्मेदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सहारनपुर की हिंसा के लिए सूबे की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। आरोप लगाया, भाजपा व आरएसएस जैसे संगठनों के जातिवादी तत्व सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने के लिए सरकारी मशीनरी का भी खुलकर दुरुपयोग कर रहे हैं।
बता दें, बसपा सुप्रीमो ने मंगलवार को सहारनपुर का दौरा किया था। वहां से लौटने के बाद बुधवार को एक बयान जारी कर उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोला।
कहा, बीजेपी व आरएसएस के जातिवादी शरारती व आपराधिक तत्वों ने पहले सांप्रदायिकता का जहर घोल कर स्वार्थ की राजनीति की और अब सत्ता में आने के बाद जातिवादी हिंसा पर उतर आए हैं। इसी वजह से सहारनपुर में जातीय हिंसा थम नहीं पा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन की मिलीभगत से निर्दोष लोगों को हिंसा का शिकार बनाया जा रहा है और उनकी हत्याएं भी की जा रही हैं। उन्होंने सहारनपुर हिंसा की कड़ी निंदा की।
सरकार के इशारे पर हेलीकाप्टर से नहीं जाने दिया
मायावती ने कहा, भाजपा सरकार को उनका सहारनपुर जाना अच्छा नहीं लगा। सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन ने न तो उन्हें हेलीकाप्टर से वहां जाने की इजाजत दी और न ही गांवों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।
वहां उन्होंने सर्वसमाज के लोगों से शांति व भाईचारे की अपील की, लेकिन उनके लौटने के बाद जिला प्रशासन की लापरवाही व मिलीभगत से भाजपा समर्थकों ने दलितों को रास्ते में रोककर उन पर जानलेवा हमला किया।
इसमें एक की मौत भी हुई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा, दलित समाज के लोग अपने संवैधानिक हक व सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करने के लिए जोरदार तरीके से संघर्षरत हैं, भाजपा व संघ के जातिवादी तत्व इन्हें हर प्रकार से रौंद कर रखना चाहते हैं।