{"_id":"60c20eb32f507156c833f060","slug":"bjp-in-trouble-due-to-delhi-lucknow-clash-hence-cm-s-delhi-race-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश बोले, दिल्ली- लखनऊ के बीच तनातनी से संकट में है भाजपा, इसलिए सीएम की दिल्ली दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश बोले, दिल्ली- लखनऊ के बीच तनातनी से संकट में है भाजपा, इसलिए सीएम की दिल्ली दौड़
Thu, 10 Jun 2021 09:21 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 10 Jun 2021 09:21 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश कोरोना संक्रमण के साथ राजनीतिक संक्रमण से भी जूझ रहा है। जिस तरह से दिल्ली-लखनऊ के बीच तनातनी चल रही है वह अगले संकट का संकेत है।
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश कोरोना संक्रमण के साथ राजनीतिक संक्रमण से भी जूझ रहा है। जिस तरह से दिल्ली-लखनऊ के बीच तनातनी चल रही है वह अगले संकट का संकेत है। सरकार नाकाम है और मुख्यमंत्री की दिल्ली दौड़ हो रही है। राज्य की जनता सच्चाई से परिचित है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना संक्रमण की संख्या आंकड़ों में भले हेराफेरी से कम हो गई है लेकिन अभी भी अस्पतालों में और घरों में संक्रमित कम नहीं है। फंगस के समुचित इलाज की सुविधाएं अभी भी अपर्याप्त हैं। कोरोना संक्रमितों में अब दूसरी बीमारियों के लक्षण भी दिखाई पड़ने लगे हैं। मरीज तड़प रहे हैं। डाक्टर अपने प्रशासनिक अधिकार छीने जाने से परेशान है।
विज्ञापन
विशेषज्ञ बता रहे हैं कि तीसरी लहर भी आने वाली है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं जताई जा रही है। टीकाकरण की रफ्तार धीमी है। वैक्सीन के वितरण को लेकर राज्यों-केंद्र के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल चुका है। प्रदेश को हरेक को मुफ्त टीका लगाने का प्रचार तो जोरशोर से किया गया है लेकिन आनलाइन-आफलाइन के झमेले में ग्रामीण परेशान हैं। प्रदेश की आबादी को देखते हुए टीकाकरण की गति बड़ी धीमी है। भाजपा राज में सिर्फ द्वेषवश समाजवादी सरकार के समय प्रारंभ की गई स्वास्थ्य सुविधाओं को बर्बाद किया गया।
विज्ञापन
कन्नौज मेडिकल कालेज में समाजवादी सरकार के समय निर्मित कार्डियोलाजी हॉस्पिटल की शानदार बिल्डिंग में ताला लगा हुआ है। हृदय रोगी दूसरी जगह उपचार कराने को मजबूर है। प्रदेश में एक भी नया मेडिकल कालेज न बना पाने वाली भाजपा सरकार अब क्या कर लेगी।
इसमें भी दो राय नहीं कि भाजपा ने राजनीतिक संक्रमण फैलाने में कम योगदान नहीं किया है। शासन प्रशासन को साम्प्रदायिक आधार पर चलाने का कुप्रयास भाजपा सरकार ने किया है। इस सरकार ने बदले की भावना से विपक्षी नेताओं के खिलाफ निंदा अभियान चलाकर अपनी घटिया मानसिकता प्रदर्शित की है। उधर मेरठ में भाजपा मण्डल मंत्री ने तो बाकायदा, होर्डिंग लगाकर जनता को सुझाव दिया कि ‘‘यदि आप स्वस्थ्य हैं तो मास्क न लगाएं‘‘। जनता को गुमराह करने वालो पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।