{"_id":"602bda3d54440f794c71caf4","slug":"bjp-government-s-crime-anarchy-stricken-people-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा शासन के अपराध, अराजकता से जनता त्रस्त : अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा शासन के अपराध, अराजकता से जनता त्रस्त : अखिलेश
Tue, 16 Feb 2021 08:14 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 16 Feb 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा का राज जंगलराज का पर्याय बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नारी का सम्मान बचाने, जनता और व्यापारियों की सुरक्षा से भाजपा सरकार को कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि जनविरोधी और किसान विरोधी सरकार के शासन में अराजकता, अव्यवस्था और अपराधिक गतिविधियों में बढ़ोत्तरी से लोग त्रस्त हैं।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर में ज्वैलर्स के शोरूम से 37 लाख 60 हजार रुपये की लूट हुई। आगरा में कैनरा बैंक की शाखा में गोलियां बरसाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। नोएडा में एक फाइनेंस कंपनी मालिक से उगाही करने में दारोगा-पुलिस सिपाही का नाम उजागर हुआ है।
उन्होंने कहा कि प्रयागराज से उप मुख्यमंत्री, दो कैबिनेट मंत्री, सांसद और विधायक भाजपा के होने के बावजूद वहां पर बेखौफ हत्यारों ने जार्ज टाउन में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। एटा में युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली। अमेठी में क्लीनिक संचालक की हत्या हुई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा बुरी तरह खोखला साबित हुआ है। भाजपा राज में बहन, बेटी और महिलाओ का जीवन मुश्किल में है। उन्होंने कहा कि आगरा में भाजपा नेता ने नौकरानी से छेड़छाड़ की। उन्होंने कहा कि झूठे सपने दिखाकर जनता को बहकाना, भटकाना भाजपा की फितरत है। जनता इस बार उनको सबक सिखाने के लिए ठाने बैठी है। जनता चाहती है कि भाजपा से जल्दी से जल्दी छुटकारा मिले।