{"_id":"600dace1467649221524b4f3","slug":"bjp-government-pushed-the-state-into-the-pit-of-destruction-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार ने प्रदेश को विनाश के गर्त में धकेला : अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार ने प्रदेश को विनाश के गर्त में धकेला : अखिलेश
Sun, 24 Jan 2021 10:52 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 24 Jan 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर यूपी को विनाश के गर्त में ढकेल दिया है। सिर्फ विज्ञापन के बूते इस सरकार का अस्तित्व है। प्रदेश की जनता के सुख-दुख से सरकार को कुछ मतलब नहीं है। भाजपा की करतूतों एवं जनविरोधी नीतियों से प्रदेश की छवि धूमिल हुई है।
उन्होंने रविवार को जारी बयान में कहा कि यूपी के स्थापना दिवस को भी भाजपा ने इवेंट बना दिया है। बगैर कुछ किए सपा के कामों को अपना बताकर भाजपा प्रदेश के विकास का श्रेय ले रही है। प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश का विकास किया है। लेकिन यह कैसा विकास है कि सर्वे में 10वें पायदान पर भी यूपी नहीं है। फिर भी सीएम हर मामले में फिसड्डी यूपी की प्रतिव्यक्ति सालाना आय 70 हजार रुपये होने का दावा कर रहे हैं।
प्रदेश में न निवेश हुआ, न लोगों को मिला रोजगार
अखिलेश ने कहा, विकास की झूठी कहानी गढ़ने वाले भाजपा के अफसरी आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बदतर होती गई है। इस सरकार की एक उपलब्धि यह भी है कि लखनऊ का नाम मकान व प्लॉट में धोखाधड़ी और ठगी करने में पहले स्थान पर आ गया है। प्रदेश में न निवेश हुआ, न उद्योग लगे और न ही लोगों को रोजगार मिला। भाजपा ने जहां हुनर हाट लगाई है, उस अवध शिल्पग्राम की स्थापना भी सपा सरकार ने की थी। अभी मुख्यमंत्री ने नोएडा के सेक्टर 21-ए स्थित 100 करोड़ की लागत से तैयार इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण दोबारा कर दिया। यह स्टेडियम भी सपा सरकार की देन है।