{"_id":"5d5edb248ebc3e6c6521de3c","slug":"bjp-government-is-maligning-the-image-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव बोले, यूपी की छवि बिगाड़ रही भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव बोले, यूपी की छवि बिगाड़ रही भाजपा सरकार
Sat, 31 Aug 2019 05:59 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 31 Aug 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज जैसे हालात हैं। हर तरफ भय व आतंक का माहौल है। भाजपा सरकार प्रदेश की छवि बिगाड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। देश ही नहीं विदेशों में भी यूपी की बदनामी ‘हत्या प्रदेश’ के रूप में हो रही है। पूरा राज्य अपराधियों की गिरफ्त में है।
विज्ञापन
उन्होंने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, पिछले साल 15 दिसंबर को आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के ककरेड़ा गांव के बबलू यादव की हत्या कर दी गई थी। घटना के आठ माह बाद में न तो हत्यारे पकड़े जा सके हैं और न ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा व आर्थिक मदद दी गई। बबलू के परिजनों का कहना है कि हत्या की जांच में ढिलाई बरती जा रही है।
विज्ञापन
साथ ही, सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में किशोरियों व मासूम बच्चियों तक सुरक्षित नहीं है। दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। व्यापारी लूटे जा रहे हैं तो अधिवक्ता मारे जा रहे हैं। अपराधी न तो प्रदेश से बाहर गए और न ही जेल में रहने से उनकी आपराधिक गतिविधियां पर अंकुश लगा है।
विज्ञापन