फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP got the land for less than half the market price

Lucknow News: बाजार भाव से आधे से भी कम में भाजपा को मिल गई जमीन

Sat, 06 Jun 2026 03:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:46 AM IST
विज्ञापन
BJP got the land for less than half the market price
प्रतीकात्मक तस्वीर। 

विज्ञापन


लखनऊ। जियामऊ में मेन रोड से लगी जिस जमीन पर प्रदेश भाजपा का मुख्यालय बनना है, वह बेहद प्राइम लोकेशन है। लोहिया पथ से लगी यह जमीन जिस कीमत में भाजपा को नीलामी में मिली है वह प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े लोगों को हैरान कर रही है।

जानकारों का मानना है कि जियामऊ जैसे लोकेशन पर जिस तरह नीलामी में प्रतिस्पर्धा चलती है उसमें 5500 वर्ग मीटर की जमीन की कीमत 100 करोड़ भी पहुंच जाती तो बड़ी बात नहीं होती। जबकि भाजपा को नीलामी में यह जमीन 45 करोड़ में ही मिल गई है। नीलामी में एलडीए ने भी 16 करोड़ का मुनाफा भी कमा लिया है। यानी दोनों के हाथ में लड्डू दिख रहे हैं।
विज्ञापन




पिछले एक वर्ष में एलडीए ने कई हजार करोड़ की संपत्तियां ई नीलामी के जरिये बेची हैं। इनमें जमीन और फ्लैट हैं। लगभग सभी संपत्तियां आरक्षित दर से बहुत अधिक दाम पर बिकीं जिससे एलडीए को काफी फायदा हुआ। गोमतीनगर में जमीनों की कीमत आरक्षित दर से दो से तीन गुना तक बढ़कर मिली। जियामऊ की जो भाजपा ने खरीदी है उसका आरक्षित मूल्य करीब 44 करोड़ रुपये था लेकिन नीलामी में शामिल लोगों ने इसके लिए बढ़-चढ़ कर दाम नहीं लगाया। ऐसे में भाजपा ने मात्र एक करोड़ ज्यादा देकर 45 करोड़ रुपये में जमीन अपने नाम कर ली। करीब पांच महीने पहले एलडीए ने इसी जमीन से कुछ आगे की कुछ जमीन को नीलाम किया था जो आरक्षित मूल्य से कहीं ज्यादा पर बिकी थीं। इस मामले पर एलडीए के जिम्मेदार चुप हैं। नीलामी में कुल कितने और कौन-कौन शामिल हुए थे, यह जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 हजार रुपये वर्गफीट तक है बाजार मूल्य



प्रॉपर्टी के जानकारों के अनुसार, लोहिया पथ से लगी जमीन का व्यावसायिक उपयोग हो सकता है। ऐसे में यहां पर जमीन का बाजार मूल्य 20 हजार रुपये वर्गफीट तक जा सकता है। इस इलाके में किसी अच्छी कॉलोनी और सड़क पर जमीन का मूल्य इन दिनों 9 से 10 हजार रुपये प्रति वर्गफीट तक जाता है। दूसरी ओर भाजपा ने जो जमीन खरीदी है वह लगभग 8 हजार रुपये प्रति वर्गफीट की दर से बिकी है जो काफी कम है।




शुरू हो गया सड़क बनाने का काम

भाजपा ने जो जमीन खरीदी है उसके सामने की सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू हो गया है। चौड़ीकरण में जो पेड़ उसमें रुकावट हैं उनको काटा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि जिस हिस्से के पेड़ काटे जा रहे हैं उसका उपयोग सड़क के रूप में किया जा सकता है। यह सड़क बन जाएगी तो यहां पर वाहनों का आवागमन और आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed