फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp gives ticket to kunwar bhartedu singh from bijnor

जया प्रदा के खिलाफ भाजपा ने दंगे के आरोपी को उतारा

Sat, 22 Mar 2014 04:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 22 Mar 2014 04:44 PM IST
विज्ञापन
bjp gives ticket to kunwar bhartedu singh from bijnor

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की बिजनौर लोकसभा सीट से अभिनेत्री जया प्रदा के खिलाफ एक दंगा आरोपी को खड़ा करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने कुंवर भारतेंदु सिंह को टिकट दिया है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बीते दिनों भड़की हिंसा के मामले में नामजद भाजपा विधायक कुंवर भारतेंदु सिंह ने अक्तूबर महीने में जिला अदालत में जाकर आत्मसमर्पण किया था।
विज्ञापन


बिजनौर से भाजपा विधायक कुंवर भारतेंदु मंदौड़ (मुजफ्फरनगर) में हुई महापंचायत में भड़काऊ भाषण देने के मामले में नामजद किए गए थे। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, भारतेंदु इस वक्त जमानत पर बाहर हैं। इसके अलावा, भाजपा के हुकुम सिंह भी दंगों में भूमिका को लेकर प्रमुख आरोपी बनाए गए थे। वो भी भाजपा के टिकट पर कैराना से लोकसभा प्रत्याशी बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed