'बिहार में भाजपा को मिलने जा रहा है स्पष्ट बहुमत'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है। बिहार की जनता अब जाति नहीं विकास पर बात करना चाहती है।
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री कलराज मिश्र ने यह बात उप्र के गोरखपुर में कही। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलेगा। वहां कानून व्यवस्था ध्वस्त है। विकास भी ठप हो गया है। नीतीश कुमार का महागठबंधन टूटने लगा है।
गोरखनाथ मंदिर में बुधवार को एक कार्यक्रम में आए केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार की जनता अब शोषण नहीं, विकास चाहती है। जाति के नाम पर चुनाव लड़ने वालों ने बिहार की जनता का शोषण किया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। युवा मतदाताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है। प्रधानमंत्री ने बिहार के विकास के लिए पैकेज दिया है। इससे विकास को गति मिलेगी।
यूपी में हो रहे पंचायत चुनाव पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह चुनाव सिंबल पर नहीं लड़ा जाना है। कोशिश की जा रही है कि अधिक से अधिक उम्मीदवार जीतें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। इससे जनता त्रस्त हो चुकी है। पंचायत चुनाव में जनता सपा सरकार को सबक सिखाएगी।