फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp fourth candidate list, lucknow and varanasi on chart

लखनऊ में मोदी, टंडन या राजनाथ, फैसला जल्द

Sat, 15 Mar 2014 10:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 15 Mar 2014 10:34 PM IST
विज्ञापन
bjp fourth candidate list, lucknow and varanasi on chart

उत्तर प्रदेश की सबसे अहम और बड़ी सीटों के लिए भाजपा की बहु-प्रतीक्षित चौथी कैंडीडेट लिस्ट कुछ देर में जारी हो सकती है।

विज्ञापन


भाजपा के उच्च स्तरीय सूत्रों से खबर मिल रही है कि लखनऊ से राजनाथ सिंह का टिकट पक्का हो गया है, तो जोशी भी काशी छोड़कर कानपुर शिफ्ट हो रहे हैं।

लंबे समय से लखनऊ के लाल रहे लालजी टंडन किनारे किए जा रहे हैं। उनकी सीट क्या होगी, इसको लेकर दिल्ली में चल रही संसदीय बोर्ड की मीटिंग में गहन मंथन चल रहा है।

भाजपा को डर है कि अगर टंडन ने विद्रोह कर दिया, तो गलत संदेश जा सकता है और भारी वोट बैंक भी छिटक सकता है।

...तो काशी से कानपुर शिफ्ट होंगे मुरली

bjp fourth candidate list, lucknow and varanasi on chart

अगर सूत्रों से मिल रही जानकारी को सही माना जाए तो काशी से अब नरेंद्र मोदी का लड़ना लगभग तय हो गया है।

नतीजा यह है कि मुरली मनोहर जोशी को अब कानपुर सीट दी जा रही है। हालांकि, इस सीट को लेकर काफी विवाद बना रहा है। काफी मान-मनौव्वल और संघ के दखल के बाद ही जोशी को मनाया जा सका।

गौरतलब है कि, कानपुर से कुछ दिन पहले ही सपा के प्रत्याशी कॉमेडियन राजू ‌श्रीवास्तव ने सीट छोड़ दी थी।

हालांकि, अगर जोशी कानपुर जाते हैं तो कांग्रेस के मौजूदा सांसद व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां-बेटे और योगी की सीट भी तय

bjp fourth candidate list, lucknow and varanasi on chart

यूपी में कुछ सीटों पर पार्टी के कद्दावर नेताओं की उम्मीदवारी तय मानी जा रही है।

माना जा रहा है कि वरुण गांधी सुल्तानपुर से ही चुनाव लड़ेंगे और उनकी मां मेनका गांधी अपनी मर्जी की सीट पीलीभीत से चुनाव लड़ेंगी।

इसके अलावा, योगी आदित्यनाथ की भी सीट तय है। सूत्रों के मुताबिक, गोरखपुर से योगी के नाम का एलान महज औपचारिकता ही है।

इतना ही नहीं, मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का झांसी से और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का एटा से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन

इन सीटों पर ये हैं संभावित नाम

bjp fourth candidate list, lucknow and varanasi on chart

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, भाजपा केंद्रीय संसदीय समिति चेतन चौहान को अमरोहा से चुनाव लड़ा सकती है।

इसके आलावा, कलराज मिश्र को श्रावस्ती से माफिया अतीक अहमद के खिलाफ खड़ा होना पड़ सकता है।

इसके अलावा, सलेमपुर से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र पंकज शेखर, आंवला से अशोक कश्यप, शाहजहांपुर से जौहरी लाल, नगीना से उदित राज, मुरादाबाद से सर्वेश सिंह, रायबरेली से अजय अग्रवाल, कैरना से हुकुम सिंह और बरेली से संतोष गंगवार संभावित प्रत्याशी हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed