फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP district chief writes letter to CM yogi to forgive a murderer.

भाजपा जिलाध्यक्ष ने हत्यारे की सजा माफ करने को सीएम को लिखा पत्र, हंगामे पर ये दी सफाई

Wed, 13 Jun 2018 11:26 PM IST
मनीष तिवारी/अमर उजाला, सुल्तानपुर
मनीष तिवारी/अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Wed, 13 Jun 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
BJP district chief writes letter to CM yogi to forgive a murderer.
- फोटो : amar ujala

नैनी जेल में बंद एक हत्याभियुक्त की आजीवन कारावास की सजा माफ करवाने के लिए भाजपा के जिला अध्यक्ष ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र को लिखा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने लिखा है कि आरोपी पूर्व भाजपा कार्यकर्ता है और उसकी उम्र 75 साल से ज्यादा हो गई है। पत्र की जानकारी होने के बाद पीड़ित परिवार हैरान है।

विज्ञापन


कुड़वार थाना क्षेत्र के रवनिया पश्चिम गांव निवासी श्याम बहादुर सिंह भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। श्याम बहादुर सिंह ने रंजिश के चलते 1997 में गांव के ही महेंद्र यादव की हत्या कर दी थी। मृतक के बेटे राम तीरथ यादव की तहरीर पर श्याम बहादुर सिंह, दयाशंकर सिंह, शंकर सिंह और शिव कुमार तिवारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


अपर सत्र न्यायाधीश ने दो दिसंबर 2010 को श्याम बहादुर सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जिसके बाद से श्याम बहादुर सिंह केंद्रीय कारागार नैनी इलाहाबाद में बंद हैं। श्याम बहादुर सिंह की पत्नी अनीता सिंह ने पति को भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता और उम्र (75 साल) का हवाला देते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू से मुलाकात की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने श्याम बहादुर सिंह को पूर्व भाजपा का कार्यकर्ता बताते हुए सात जून 2018 को उनकी सजा माफ करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले पर भाजपा जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू का कहना है कि श्याम बहादुर सिंह भाजपा के कार्यकर्ता रहे हैं। उनकी उम्र और कार्य व्यवहार को देखते हुए पत्नी अनीता की याचना पर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया है।

कभी कल्याण सिंह के करीबियों में शुमार थे

BJP district chief writes letter to CM yogi to forgive a murderer.
भाजपा - फोटो : amar ujala

रवनिया पश्चिम गांव निवासी श्याम बहादुर सिंह कभी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के करीबियों में शुमार थे। कल्याण सिंह ने जब भाजपा छोड़ी तो श्याम बहादुर सिंह राष्ट्रीय क्रांति पार्टी बनाई तो के जिलाध्यक्ष भी बनाए गए थे। वर्ष 2007 में श्याम बहादुर सिंह ने राष्ट्रीय क्रांति पार्टी से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed