{"_id":"5b655c834f1c1b6f668b739d","slug":"bjp-declares-its-sanyojak-of-department-prakosth-and-prakalp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने की विभागों, प्रकोष्ठों व प्रकल्पों के संयोजकों की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने की विभागों, प्रकोष्ठों व प्रकल्पों के संयोजकों की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने शनिवार को पार्टी के 17 विभागों, 9 प्रकल्पों व 17 प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी। कई पदाधिकारियों को उन्हीं प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी दी गई है जिन पर वो अभी तक काम कर रहे थे।
विज्ञापन
इसके साथ ही प्रदेश के क्षेत्र संगठन मंत्रियों को भी जिम्मेदारी दे दी गई है। शिव कुमार पाठक को प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। अशोक तिवारी को विभागों व प्रकल्पों का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। ओम प्रकाश श्रीवास्तव को अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बृज बहादुर को पिछड़ा मोर्चा एवं किसान मोर्चा का प्रदेश सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
सीडी कांड को लेकर चर्चा में आईं कल्पना तलवार को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है। इसी तरह विनीत अग्रवाल को भी व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक की एक बार फिर जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने का काम शुरू कर दिया है।
ये बने इन विभागों के संयोजक
इन प्रकल्पों के संयोजक ये बने
घोषित किए गए प्रकोष्ठों के संयोजक