फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP declares five more candidates for uttar pradesh.

भाजपा ने घोषित किए यूपी के पांच और उम्मीदवार, अखिलेश यादव के सामने होंगे भोजपुरी स्टार 'निरहुआ'

Wed, 03 Apr 2019 05:00 PM IST
विवेक शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: विवेक शुक्ला Updated Wed, 03 Apr 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
BJP declares five more candidates for uttar pradesh.
अखिलेश यादव व दिनेशलाल यादव। - फोटो : amar ujala

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए यूपी के पांच और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। आजमगढ़ सीट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने भोजपुरी फिल्मों के स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' प्रत्याशी होंगे। उन्होंने अभी हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

विज्ञापन

 


वहीं, रायबरेली सीट पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने दिनेश प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। दिनेश प्रताप सिंह पिछले वर्ष ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रायबरेली में आयोजित एक समारोह में पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। दिनेश प्रताप के भाई राकेश सिंह हरचंदपुर से कांग्रेस के विधायक हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा, मैनपुरी में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के सामने प्रेम सिंह शाक्य तो फिरोजाबाद सीट पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव के सामने चंद्रसेन जादौन चुनावी मैदान में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मछलीशहर सीट से वी पी सरोज को प्रत्याशी बनाया गया है।

देखें, प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed