फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP declares Akhilesh a wanted man, calls him a tap thief; Akhilesh retorts by calling BJP leaders traitors

X War: भाजपा ने अखिलेश को बताया वांटेड, कहा टोंटी चोर; अखिलेश ने पलटवार में बीजेपी नेताओं को गद्दार करार दिया

Mon, 20 Apr 2026 01:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 20 Apr 2026 01:29 AM IST
सार

भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स एकाउंट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का फोटो लगाते हुए उन्हें वांटेड बताया। साथ ही कहा कि आखिरी बार उन्हें टोंटी चुराते हुए देखा गया था।

विज्ञापन
BJP declares Akhilesh a wanted man, calls him a tap thief; Akhilesh retorts by calling BJP leaders traitors
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक गिरने के बाद भाजपा और सपा के बीच राजनीतिक विवाद चरम पर पहुंच गया है। भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स एकाउंट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का फोटो लगाते हुए उन्हें वांटेड बताया। साथ ही कहा कि आखिरी बार उन्हें टोंटी चुराते हुए देखा गया था। इस पर अखिलेश यादव ने पलट वार करते हुए भाजपा के नेताओं को गद्दार करार दिया।

विज्ञापन


भाजपा, उत्तर प्रदेश के एक्स एकाउंट पर रविवार को लिखा गया कि अखिलेश यादव महिलाओं के अधिकारों के विरोध में हैं। उन पर संसद में नारी शक्ति के हक का विरोध करने का आरोप है और उन्हें आखिरी बार टोंटी चुराते हुए देखा गया था।
विज्ञापन


इसका जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने लिखा कि भाजपा और उसके संगी-साथी पराजय स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और अब उनमें ये डर बैठ गया है कि देश की 95 प्रतिशत आबादी से बना पीडीए समाज जब भाजपा की करतूतों के खिलाफ एक साथ खड़ा हो जाएगा तो उनका क्या होगा। उनकी रातों की नींद और दिन का चैन छिन गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नकारात्मक लोगों ने आजादी से पहले भी देश से गद्दारी की और अंडरग्राउंड रहकर देश को गुलाम बनानेवालों की गुलामी की, स्वतंत्रता सेनानियों के खिलाफ चंद पैसों और वजीफे के लालच में मुखबिरी का तुच्छ काम किया। इन्होंने पहले भी देश को धोखा देकर अकूत दौलत इकट्ठा की और अब भी कर रहे हैं। न इन्होंने तब हिसाब दिया था और न अब दे रहे हैं। 


उन्होंने कहा कि भाजपाइयों की वर्चस्ववादी सोच पीडीए को सदैव अपशब्दों से संबोधित करती आई है, इसमें कुछ नया नहीं है। भाजपा ने अपनी पार्टी के आधिकारिक हैंडल से जो अपमानजनक बात पोस्ट की है, वो राजनीतिक नैतिक पतन का ऐसा दस्तावेज है जो देश के  इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed