फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP declared six incharge for the six areas in Uttar Pradesh.

पंचायत चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियां तेज, छह क्षेत्रों के प्रभारी नियुक्त किए

Sun, 03 Jan 2021 06:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 03 Jan 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
BJP declared six incharge for the six areas in Uttar Pradesh.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

भाजपा ने पंचायत चुनाव के लिए तैयारियां तेज करते हुए छह क्षेत्रों के प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।

विज्ञापन


पार्टी ने  प्रदेश महामंत्री एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर को पश्चिम और कन्नौज के सांसद एवं प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक को काशी क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। अवध क्षेत्र की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य को दी गई है।

पार्टी मुख्यालय में रविवार को हुई बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला को मुख्यालय का प्रभारी महामंत्री नियुक्त किया है। वहीं, पूर्व सांसद प्रियंका रावत को कानपुर-बुंदेलखंड, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता को गोरखपुर और अश्विनी त्यागी को ब्रज का महामंत्री बनाया है।
विज्ञापन


इससे पहले जेपीएस राठौर अवध और गोविंद शुक्ला ब्रज के प्रभारी थे। बैठक में युवा मोर्चा, महिला, किसान समेत अग्रिम मोर्चों, प्रकोष्ठ और विभागों की नई टीम पर भी मंथन किया गया। जल्द ही इनकी घोषणा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सरकार 31 मार्च से पहले हर हाल में चुनाव पूरा करवा लेना चाहती है। इसके लिए राजनीतिक दलों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश में इस बार के पंचायत चुनाव अलग होंगे। इनमें आम आदमी पार्टी ने भी भाग लेने की घोषणा कर दी है और अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, शिवसेना ने भी प्रत्याशियों के लिए आवेदन मांगे हैं।

उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य. क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव इस बार एक साथ होंगे। अभी तक की तैयारियां मार्च 2021 में चुनाव कराने की हैं। आरक्षण का फार्मूला जल्द तय हो जाएगा। वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया फरवरी के तीसरे सप्ताह तक पूर्ण कर ली जाएगी।


प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत का कार्यकाल क्रमश: 25 दिसंबर, 14 जनवरी और 18 मार्च को समाप्त हो रहा है। 25 दिसंबर को आधी रात से ग्राम पंचायतें भंग हो चुकी हैं। कोविड-19 के चलते प्रदेश में पंचायत चुनाव समय से नहीं हो पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed