{"_id":"61291cae77f3a24eb958040b","slug":"bjp-declared-in-six-areas-district-president-of-sc-morcha-handed-over-command-to-workers-of-jatav-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: भाजपा ने छह क्षेत्रों में घोषित किए एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष, जाटव समाज के कार्यकर्ताओं को सौंपी कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: भाजपा ने छह क्षेत्रों में घोषित किए एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष, जाटव समाज के कार्यकर्ताओं को सौंपी कमान
Fri, 27 Aug 2021 10:41 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:41 PM IST
सार
भाजपा की ओर से घोषित एससी मोर्चा के जिलाध्यक्षों की सूची में खासतौर पर पश्चिम और ब्रज में जाटव समाज के कार्यकर्ताओं को मोर्चा की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन
भाजपा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र कनौजिया ने शुक्रवार को अवध, काशी, ब्रज, गोरखपुर, कानपुर-बुंदेलखंड और पश्चिम क्षेत्र में मोर्चा के जिलाध्यक्ष घोषित किए हैं।
विज्ञापन
भाजपा की ओर से घोषित एससी मोर्चा के जिलाध्यक्षों की सूची में खासतौर पर पश्चिम और ब्रज में जाटव समाज के कार्यकर्ताओं को मोर्चा की कमान सौंपी गई है। पार्टी ने अनुसूचित जाति वर्ग में अपने पासी, वाल्मीकि, सोनकर वोट बैंक को भी प्रतिनिधित्व दिया है।
विज्ञापन
भाजपा के अवध क्षेत्र में अंबेडकर नगर में डॉ. विनोद, अयोध्या जिला में किशोरी लाल भारती, अयोध्या महानगर में सूरज सोनकर, रायबरेली में विजय सोनकर, सीतापुर में रामस्वरूप भार्गव, लखनऊ महानगर में विपिन सोनकर, लखनऊ जिला में कामता प्रसाद, श्रावस्ती में प्रवेश आर्य, बहराइच में शिव सागर गौतम, बाराबंकी में सौरभ स्वराज, गोंडा में अमर जीत और बलरामपुर में शिव कुमार वाल्मीकि को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन