फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP, Congress account open in five Nagar Panchayats, SP clear

Lucknow News: पांच नगर पंचायतों में भाजपा, कांग्रेस का खाता खुला, सपा साफ

Sun, 14 May 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 14 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
BJP, Congress account open in five Nagar Panchayats, SP clear
रायबरेली। नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद की नौ सीटों पर इस बार भाजपा के प्रत्याशियों का अच्छा प्रदर्शन रहा। नगर पंचायत अध्यक्ष की नौ सीटों में पांच सीटें भाजपा ने जीत ली। जबकि लालगंज की सीट पाकर कांंग्रेस का खाता नगर पंचायतों में खुल गया। पिछले चुनाव में नगर पंचायतों की एक भी सीट कांग्रेस को नहीं मिली थी। सपा को दो सीटें मिली थीं, लेकिन इस बार सपा ने उसे भी गवां दिया। पिछली बार निर्दलों ने नगर पंचायतों की चार सीटों पर कब्जा किया था, इस बार तीन सीटों से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

वर्ष 2017 के नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने नगर पंचायत परशदेपुर व महराजगंज सीट पर कब्जा पाया था। इस बार परशदेपुर के नगर पंचायत अध्यक्ष रहे विनोद कौशल को भाजपा ने टिकट नहीं दिया। विनोद ने बागी बनकर निर्दल चुनाव लड़कर दूसरी बार जीत दर्ज कर ली। नगर पंचायत महराजगंज सीट पर चौथी बार सरला साहू ने भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज कराई है। इसके अलावा डलमऊ, ऊंचाहार, शिवगढ़ और बछरावां नगर पंचायत सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया है। इस चुनाव में सबसे बड़ा नुकसान सपा को उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत ऊंचाहार में अध्यक्ष की सीट भाजपा ने सपा से छीन ली है। इसके अलावा लालगंज की सीट कांग्रेस ने सपा से छीनी है। सभी नगर पंचायतों में सपा पूरी तरह से साफ हो गई है। परशदेपुर के साथ सलोन और नसीराबाद सीटों पर निर्दलीयों ने बाजी मारी है। जहां रही बसपा की बात तो बसपा के प्रत्याशी किसी भी सीट पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। हर सीट पर बसपा प्रत्याशी मुट्ठीभर वोट पाए। कुल मिलाकर नगर पंचायतों में भाजपा का इस बार अच्छा प्रदर्शन रहा। सपा और बसपा को बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed