फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP committees of all districts declared backward and women participation

यूपी: भाजपा की सभी जिलों की समितियां घोषित, पिछड़ों व महिलाओं को भागीदारी

Sun, 16 Feb 2020 01:08 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 16 Feb 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
BJP committees of all districts declared backward and women participation

भारतीय जनता पार्टी ने 15 दिन की मशक्कत के बाद सभी जिलों की जिला समितियों को हरी झंडी दे दी है। इसके बाद जिलों में समितियां घोषित कर दी गई हैं। समितियों में पिछड़ों, अनुसूचित जाति के साथ महिलाओं को भी पर्याप्त महत्व दिया गया है। जिला समितियों में 30 प्रतिशत महिलाओं को भागीदारी दी गई है। हर जिले में 21 पदाधिकारी बनाए गए हैं। इनमें आठ उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 1 महामंत्री (संगठन), 8 मंत्री और 1 कोषाध्यक्ष शामिल हैं।

विज्ञापन


भाजपा ने सांगठनिक ढांचे के लिहाज से प्रदेश में 98 जिला व महानगर इकाइयां गठित कर रखी हैं। इन सभी के पदाधिकारी घोषित कर दिए गए हैं। पदाधिकारियों में जातीय गणित का भी ध्यान रखा गया है। जातीय व महिला संतुलन साधने के लिए ज्यादातर जगह सात महिलाओं को पदाधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन


अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को दो पद दिए गए हैं। इसके अलावा पिछड़ी जातियों को भी जिलों के स्थानीय समीकरणों के अनुसार 40-50 प्रतिशत हिस्सेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह हुई घोषणा

भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने पदाधिकारियों की सूची जिलों के प्रमुख लोगों की सहमति से बनाने और स्थानीय समीकरणों के अनुसार, सभी महत्वपूर्ण चेहरों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए थे। प्रभारियों की रिपोर्ट और सूची के बाद समितियों का गठन कर दिया गया। ज्यादातर जिलों में सदस्यों की घोषणा भी कर दी गई है। जहां नहीं हुई है वहां भी जल्द हो जाएगी।

भाजपा के संविधान के मुताबिक, लोकसभा की  21 सीटों से ज्यादा होने के कारण उत्तर प्रदेश श्रेणी तीन में आता है। इस कारण यहां के जिला समितियां 90 सदस्यीय बननी है। इनमें कम से कम 30 महिलाएं होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed