फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP comments on akhilesh yadav over his tweet.

'अखिलेश यादव को सिर्फ विश्वासघात की राजनीति आती है, चाचा की पीठ में छूरा भोंका'

Fri, 21 Sep 2018 08:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 21 Sep 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
BJP comments on akhilesh yadav over his tweet.
अखिलेश यादव व शिवपाल यादव। - फोटो : amar ujala

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब भी हार की हताशा से उबर नहीं पाए हैं। इसलिए सरकार पर तथ्यहीन आरोप लगाकर भड़ास निकालते रहते हैं। उनका केंद्र सरकार की योजनाओं पर हाल में ही किया गया गलत ट्वीट इसका प्रमाण है। जिसकी पोल नीति आयोग के सलाहकार आलोक कुमार ने खोल दी है। इससे यह साबित हो गया कि वह तथ्यहीन आरोपों की सतही राजनीति करने वाले नेता हैं।

विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने शुक्रवार को यहां कहा कि अखिलेश यादव को न तो किसी योजना के तथ्य पता होते हैं और उसकी जानकारी होती है। इन्हें स्वस्थ राजनीति करनी नहीं आती बल्कि सिर्फ विश्वासघात आता है। दूसरे की पीठ में छूरा भोंक कर अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी करना आता है। तभी तो जिन पिता और चाचा ने उन्हें नाकाबिल होते हुए भी मेहनत करके उन्हें राजनीति में खड़ा किया। चुनाव जितवाया। उन्हीं की पीठ में छूरा भोंककर अखिलेश ने पार्टी पर कब्जा कर लिया।

विज्ञापन

'सपा के वरिष्ठ नेताओं को किया पार्टी से बाहर'

BJP comments on akhilesh yadav over his tweet.

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ‘यूज एंड थ्रो’ की राजनीति करने वाले अखिलेश ने सपा के सैकड़ों वरिष्ठ नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया। चापलूसों को अपनी गोद में बिठा लिया। अब वह बसपा की तरफ  हाथ जोड़े खड़े हैं ताकि लोकसभा के अगले चुनाव में उनकी पार्टी को कुछ वोट मिल जाएं। पर, जनता इन अवसरवादी गठबंधनों को सबक सिखाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed