{"_id":"ec7d835c552e4b5b7567cdceceb88322","slug":"bjp-chief-amit-shah-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP BJP के मिशन को मिलेगा 'शाही मार्गदर्शन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP BJP के मिशन को मिलेगा 'शाही मार्गदर्शन'
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 02 Feb 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को राजधानी में प्रदेश के सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने बताया कि शाह 10 बजे अमौसी एअरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वह साढ़े 11 बजे गन्ना संस्थान डालीबाग में आयोजित प्रदेश सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।
इसमें प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख डॉ. दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय सह सदस्यता प्रमुख अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, सदस्यता प्रभारी और प्रवासी सहित सदस्यता अभियान से जुड़े कार्यकर्ता बुलाए गए हैं।
शाह शाम तीन बजे से साढ़े तीन बजे तक भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। इसके बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगे।