फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP Candidate List UP: BJP has released the list of 17 candidates, these are the candidates on all the seats of Lucknow

BJP Candidate List UP: भाजपा ने जारी की 17 उम्मीदवारों की सूची, मंत्री स्वाति सिंह का टिकट कटा, लखनऊ की सभी सीटों पर ये हैं प्रत्याशी

Wed, 02 Feb 2022 03:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 02 Feb 2022 03:22 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार को 17 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी। इसमें बड़ी बात यह है कि लखनऊ कैंट से ब्रजेश पाठक को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, सरोजनीनगर से विधायक और योगी सरकार में मंत्री स्वाति सिंह का टिकट कट गया है। यहां से राजेश्वर सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

विज्ञापन
BJP Candidate List UP: BJP has released the list of 17 candidates, these are the candidates on all the seats of Lucknow
ब्रजेश पाठक और स्वाति सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने सरोजनी नगर से विधायक और योगी सरकार में महिला एवं बाल कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह का टिकट काट दिया है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की भी उम्र 75 वर्ष से अधिक होने के कारण उनका टिकट कट गया है। प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक की सीट बदलकर लखनऊ मध्य की जगह लखनऊ कैंट से उम्मीदवार घोषित किया है। लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने मंगलवार रात 17 प्रत्याशियों की सूची घोषित कर लखनऊ की सभी नौ सीटों से उम्मीदवार मैदान में उतार दिए।

विज्ञापन


2017 में भाजपा ने लखनऊ जिले की 9 में से आठ सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2022 में भी इस जीत को बरकरार रखने के लिए पार्टी को जातीय समीकरण के हिसाब से प्रत्याशी चयन में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मंगलवार दोपहर सपा की ओर से लखनऊ के प्रत्याशी घोषित करने के बाद शाम को दिल्ली में भाजपा कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। कोर कमेटी में जातीय समीकरण साधते हुए प्रत्याशी चयन पर मोहर लगाई गई।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल को उनकी मौजूदा सीट लखनऊ पूर्व से फिर मैदान में उतारा गया है। लखनऊ उत्तर से मौजूदा विधायक नीरज बोरा को भी दूसरी बार मौका दिया है। चित्रकूट से प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को टिकट दिया है। प्रवर्तन निदेशालय के संयुक्त निदेशक रहे राज राजेश्वर सिंह का सोमवार को इस्तीफा स्वीकार हुआ था। मंगलवार को भाजपा ने उन्हें सरोजनी नगर सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। महिलाबाद से केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर की पत्नी जय देवी को फिर उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि बक्शी का तालाब से विधायक अविनाश त्रिवेदी का टिकट काटा गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर अविनाश त्रिवेदी का विरोध कर रहे थे। लखनऊ कैंट से विधायक सुरेश श्रीवास्तव का टिकट काटकर यहां से विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक को उम्मीदवार बनाया है।

लखनऊ में दो ब्राह्मण, दो वैश्य, एक ठाकुर, एक कायस्थ, दो पासी और एक खत्री समाज के उम्मीदवार को मौका दिया है। लखनऊ की नौ सीटों में भाजपा ने बक्शी का तालाब और लखनऊ कैंट में ब्राह्णण, लखनऊ उत्तर और लखनऊ मध्य में वैश्य, लखनऊ पूर्व में खत्री, सरोजनी नगर में ठाकुर, लखनऊ पश्चिम में कायस्थ, महिलाबाद और मोहनलालगंज में पासी समाज को टिकट दिया है।



लखनऊ मध्य में वैश्य मतदाताओं को साधा
लखनऊ मध्य में करीब 80 हजार से अधिक वैश्य मतदाता माने जाते है। वैश्य मतदाताओं को साधने के लिए भाजपा ने रजनीश गुप्ता को उम्मीदवार घोषित किया है। रजनीश गुप्ता भाजपा पार्षद है, नगर निगम कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष है। व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता के छोटे भाई है।

पति-पत्नी की लड़ाई में सीट गंवाई
सरोजनी नगर सीट पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह और उनके पति भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के बीच टिकट को लेकर खींचतान थी। स्वाति और दया शंकर दोनों बीते तीन चार महीने से सरोजनी नगर से दावेदारी करते हुए प्रचार भी कर रहे थे। स्वाति सिंह का एक व्यक्ति से बातचीत का वीडियो गत दिनों मीडिया और सोशल मीडिया में वारयल भी हुआ था। ऐसा माना जा रहा है कि पति पत्नी की लड़ाई में स्वाति सिंह का टिकट कटा है। दयाशंकर सिंह को बलिया जिले की किसी सीट से उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है।

लखनऊ पश्चिम में कायस्थ समाज को मौका
लखनऊ पश्चिम  कायस्थ बाहुल माना जाता है। पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव का कोरोना से निधन होन के बाद से सीट खाली थी। भाजपा ने इस सीट पर अंजनी श्रीवास्तव से टिकट दिया है। अंजनी भाजपा के मंडल अध्यक्ष रहने के साथ क्षेत्र में सक्रिय रहे है। लखनऊ में कायस्थ समाज को भाजपा का परंपरागत वोट बैंक माना जाता है। पार्टी ने समाज को साधने के लिए अंजनी श्रीवास्तव को टिकट दिया है।

फिर टूटा नियम
भाजपा ने किसी भी पदाधिकारी को चुनाव नहीं लड़ाने का सैद्धांतिक निर्णय किया था। लेकिन ऊंचाहार से प्रदेश महामंत्री और अवध क्षेत्र के प्रभारी अमरपाल मौर्य को टिकट दिया गया है। अमरपाल उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के करीबी है।

भगवंत नगर से आशुतोष शुक्ला को उम्मीदवार घोषित
भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित का भगवंत नगर से टिकट काट दिया है। दीक्षित इस सीट पर अपने बेटे को चुनाव लड़ाना चाहते थे। लेकिन पार्टी ने वहां आशुतोष शुक्ला को उम्मीदवार घोषित किया है।

भाजपा ने हारी हुई सीटों पर उम्मीदवार बदले
भाजपा ने 2017 में ऊंचाहार से स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कर्ष मौर्य को उम्मीदवार बनाया था। उत्कर्ष सपा के मनोज पांडेय से चुनाव हार गए थे। इस बार भाजपा ने ऊंचाहार से अमरपाल मौर्य को उम्मीदवार बनाया है। सिधौली सीट पर भाजपा ने मनीष रावत को टिकट दिया है। गौरीगंज से भाजपा ने चंद्रप्रकाश मिश्रा मटियारी को उम्मीदवार घोषित किया है।

जैकी की सीट पर राजेंद्र पटेल को उतारा
भाजपा ने राज्यमंत्री जय कुमार जैकी की जहानाबाद सीट पर राजेंद्र पटेल को टिकट दिया है। इस बार गठबंधन में भाजपा ने फतेहपुर की बिंदकी सीट अपना दल को दी है। अपना दल ने बिंदकी से जैकी को उम्मीदवार घोषित किया है। सीतापुर के विधायक राकेश राठौर के सपा में शामिल होने से खाली हुई सीट पर राकेश राठौर गुरु को उम्मीदवार घोषित किया है।

सीट- उम्मीदवार
महोली - शशांक त्रिवेदी
सीतापुर - राकेश राठौर गुरु
सिधौली सुरक्षित - मनीष रावत
भगवंतनगर - आशुतोष शुक्ला
मलिहाबाद - जय देवी
बक्शी का तालाब - योगेश शुक्ला
सरोजनी नगर - राज राजेश्वर सिंह
लखनऊ पश्चिम - अंजनी श्रीवास्तव
लखनऊ उत्तर - नीरज बोरा
लखनऊ पूर्व - आशुतोष टंडन गोपाल
लखनऊ मध्य- रजनीश गुप्ता
लखनऊ कैंट - ब्रजेश पाठक
मोहनलालगंज - अमरेश कुमार
ऊंचाहार - अमरपाल मौर्य
जहानाबाद - राजेश पटेल
गौरीगंज - चंद्रप्रकाश मिश्रा मटिया
चित्रकूट - चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय







सीतापुर : सदर से राकेश राठौर 'गुरु', महोली से शशांक, सिधौली में मनीष रावत को टिकट    

सीतापुर जिले की तीन सीटों पर प्रत्याशियों को उतारने को लेकर चल रही रस्साकसी के बीच आखिरकार मंगलवार की रात भाजपा ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। तीनों सीटों पर प्रत्याशियों को उतार दिया है। सदर सीट से भाजपा ने नए चेहरे पर दांव लगाया है। जबकि, सिधौली में सपा छोड़कर आए पूर्व विधायक को टिकट मिला है। वहीं महोली विधायक को दोबारा टिकट मिल गया है। भाजपा ने हरगांव, लहरपुर, सेवता, मिश्रिख, महमूदाबाद में पुराने चेहरों को इस बार भी चुनावी मैदान में उतारा था। जबकि बिसवां में सपा छोड़कर आए निर्मल वर्मा को टिकट मिला था, जबकि सदर विधानसभा, महोली, सिधौली में प्रत्याशियों को लेकर पिछले काफी दिनों से पार्टी में माथापच्ची चल रही थी।

प्रत्याशियों के नाम को लेकर हर दिन कयास लगाए जा रहे थे। तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी, लेकिन मंगलवार की रात पार्टी हाईकमान की ओर से जारी की गई सूची के बाद लगाई जा रही सभी अटकलों और कयासों पर विराम लग गया। भाजपा ने सदर विधानसभा सीट से राकेश राठौर 'गुरु'  (बैटरी वाले) को प्रत्याशी बनाया है। जबकि सिधौली में पिछले दिनों सपा छोड़कर आए पूर्व विधायक मनीष रावत को टिकट मिला है। हालांकि, मनीष रावत को टिकट मिलने को लेकर तस्वीर उसी दिन साफ हो गई थी, जिस दिन उन्होंने सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली थी।

इसके बाद से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि चुनाव के ऐन वक्त पहले पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले मनीष रावत को टिकट मिल सकता है। मंगलवार रावत को सूची जारी हुई तो आशंकाएं सच साबित हुई। पार्टी ने मनीष रावत को टिकट दिया है। इसके अलावा महोली विधायक शशांक त्रिवेदी को टिकट देकर पार्टी ने उन पर जीत के लिए दोबारा दांव लगाया है। तीनों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल होते ही अब सियासी गुणा-गणित और तेज हो गया है। जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने बताया कि तीनों सीटों पर प्रत्याशियों को उतार दिया गया है। सदर सीट पर जिन प्रत्याशियों को उतारा गया है, वह बैटरी का कारोबार करते हैं।

गौरीगंज से चंद्र प्रकाश मटियारी भाजपा प्रत्याशी

भाजपा ने जिले की गौरीगंज सीट पर भी अपना पत्ता खोल दिया है। पार्टी ने यहां पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी को अपना प्रत्याशी बनाया है। मटियारी 2007 में बसपा के टिकट पर गौरीगंज से विधायक रह चुके हैं। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद नईम को छह हजार वोटों से पराजित किया था। हालांकि 2012 के चुनाव में उन्हें इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। इस चुनाव में वे चौथे स्थान पर रहे थे। 2017 में मटियारी विधानसभा चुनाव से बाहर रहे। बाद में वे बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। मटियारी 2004 में बसपा के टिकट पर अमेठी से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। इस चुनाव में राहुल गांधी जीते थे और मटियारी दूसरे स्थान पर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed