फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp candidate from uttar pradesh rajya sabha seat sudhanshu trivedi filed his nomination

उत्तर प्रदेश राज्य सभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुधांशु त्रिवेदी ने दाखिल किया नामांकन

Fri, 04 Oct 2019 02:28 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 04 Oct 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
bjp candidate from uttar pradesh rajya sabha seat sudhanshu trivedi filed his nomination
सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : amar ujala
लखनऊ में शुक्रवार को राज्यसभा उप चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा उम्मीदवार सुधांशु त्रिवेदी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य भाजपा नेता मौजूद थे। 
विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी को उत्तर प्रदेश से उम्मीदवार बनाया था। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में इनके नामों पर मुहर लगाई गई थी।
विज्ञापन


यूपी की सीट पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और बिहार की सीट राजद नेता व वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी के निधन से खाली हुई हैं। पर्याप्त संख्या बल होने के चलते दोनों उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। जेटली की सीट के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा और पूर्व यूपी भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी प्रबल दावेदार थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैकेनिकल इंजीनियरिंग से पीएचडी, यूपी के मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार और राजनाथ सिंह के पार्टी अध्यक्ष रहते उनके राजनीतिक सलाहकार रहे सुधांशु त्रिवेदी वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी टिकट के प्रबल दावेदार थे। राज्यसभा के लिए भी उनके नाम की कई बार चर्चा हुई लेकिन टिकट नहीं मिला। वहीं जदयू की सहमति मिलने के बाद जेठमलानी की सीट पर सतीश दुबे के नाम का एलान किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed