फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP booth president should provide food to 10 poor people every day: Yogi

भाजपा बूथ अध्यक्ष 10 गरीबों को प्रतिदिन उपलब्ध करवाएं भोजन : योगी

Mon, 30 Mar 2020 10:55 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 30 Mar 2020 10:55 AM IST
सार

  • भाजपा के 1.63 लाख बूथ अध्यक्षों को दिया लड़ने का मंत्र  
  • योगी ने 1.63 लाख भाजपा बूथ अध्यक्षों के साथ संवाद किया  
  • प्रदेश सरकार की ओर से किए गए कार्यों से लोगों को अवगत कराएं  

विज्ञापन
BJP booth president should provide food to 10 poor people every day: Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के 1.63 लाख बूथ अध्यक्षों और सभी जिलाध्यक्षों से सीधा संवाद कर उन्हें कोरोना वायरस से लड़ने का मंत्र दिया। रविवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं से मुखातिब योगी ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदेश के हर व्यक्ति को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के बारे में जानकारी देने और कोरोना की महामारी के मद्देनजर हर मजदूर, गरीब और वंचित तक अधिक से अधिक आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘कोरोना हारेगा, भारत जीतेगा’ के पर सभी कार्यकर्ता मानवता की सेवा में जी जान से जुट जाएं। योगी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज में ‘कोविड-19’ से लड़ने वाले प्रत्येक स्वास्थ्य कर्मी को बीमा योजना के तहत 50 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। 
विज्ञापन


80 करोड़ गरीबों को अगले तीन महीने तक हर माह 5 किलो गेहूं या चावल और पसंद की 1 किलो दालें मुफ्त में मिलेंगी। 20 करोड़ महिला जन धन खाता धारकों को अगले तीन महीने तक हर माह 500 रुपये मिलेंगे। मनरेगा के तहत मजदूरी को 182 रुपये से बढ़ाकर 202 रुपये प्रति दिन कर दिया गया है, इससे 13.62 करोड़ परिवार लाभान्वित होंगे। 3 करोड़ गरीब वरिष्ठ नागरिकों, गरीब विधवाओं और गरीब दिव्यां गजनों को 1,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत सरकार ‘पीएम किसान योजना’ के तहत अप्रैल के पहले सप्ताह में किसानों के खाते में 2,000 रुपये डालेगी, इससे 8.7 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे। केंद्र सरकार ने निर्माण श्रमिकों को राहत देने के लिए राज्य सरकारों को ‘भवन और निर्माण श्रमिक कल्याण कोष’ का उपयोग करने के आदेश दिए हैं। 8 करोड़ गरीब परिवारों को अगले तीन महीने तक गैस सिलेंडर मुहैया करवाया जाएगा।  
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से भी दिहाड़ी मजदूरों के लिए घोषित किए गए राहत पैकेज के बारे में भी जनता को अवगत कराएं।   प्रदेश के 1.65 करोड़ श्रमिकों को एक माह का निशुल्क राशन, 35 लाख मजदूरों को प्रतिमाह 1000 रुपए भरण-पोषण भता दिया जा रहा है।   

उन्होंने कहा कि प्रदेश में घुमन्तू जैसे ठेला, खोमचा, रेहड़ी और रिक्शा चलाने, साप्ताहिक बाजार आदि का कार्य करने वालों को सरकार एक हजार रुपए भरण पोषण तत्काल रूप से दे रही है।  प्रदेश में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मजदूर या ठेला, खोमचा लगाने वालों को खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अन्त्योदय योजना, मनरेगा और श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिक एवं दिहाड़ी मजदूरों करीब 1 करोड़ 65 लाख 31 हजार जरूरतमंदों को एक माह का निशुल्क राशन देने के निर्देश दिए गए हैं। इन परिवारों को 20 किलो गेहूं, 15 किलो चावल मुफ्त मिलेगा। प्रदेश में लागू वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन सशक्तिकरण पेंशन और निराश्रित विधवा के भरण पोषण पेंशन योजनाओं के तहत 83.83 लाख लाभार्थियों को दो माह की अग्रिम पेंशन दी जा रही है। 

प्रदेश सरकार ने 11 कमेटी बनाई 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कोविड-19 से बचाव और रोकथाम की कार्ययोजना को क्रिन्यावित करने के लिए 11 कमेटियां गठित की गई हैं। और 31 नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है ये नोडल अफसर संबंधित राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हैं। इसके साथ ही दूसरे राज्यों के जो लोग उतर प्रदेश में हैं, उनकी सुविधाओं को लेकर भी कमेटी पूरा ध्यान दे रही है।    

बाहर से आने वाले हर एक नागरिक की जानकारी मुहैया करवाएं 
मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से लाकडाउन के दौरान अन्य राज्यों में घर लौट रहे यूपी के लोगों के बारे में स्थानीय जिला प्रशासन और सीएम हेल्प लाइन पर सूचित करने को कहा ताकि  जिससे उनकी निगरानी हो सके।  एक बूथ अध्यक्ष 10 गरीबों को भोजन कराए मुख्यमंत्री ने कहा है कि हर बूथ अध्यक्ष अपने गांव और मोहल्ले में 10 परिवारों से संपर्क करें। एक-एक घर से एक-एक भोजन पैकेट बनवाएं और इसे प्रतिदिन 10 जरूरतमंद गरीबों में वितरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed