उपचुनावः भाजपाई धुरंधरों को सौंपी गई कमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा उपचुनाव जीतने को भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। सांसदों व विधायकों के बाद पार्टी पदाधिकारियों को भी चुनावी मोर्चे पर लगा दिया गया है।
प्रचार की जिम्मेदारी मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के कंधों पर रहेगी।
प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चन्द्रमोहन ने बताया कि लोकसभा की मैनपुरी सीट की जिम्मेदारी कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ चुके सुब्रत पाठक, पार्टी कार्यकर्ता विपिन वर्मा, बृज क्षेत्र के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल एवं संगठन मंत्री अतुल अवस्थी को सौंपी गई है।
इन्होंने संभाली जिम्मेदारी
विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए लखनऊ पूरब की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला, भाजपा नेता मान सिंह एवं संगठन मंत्री मुकुल को, नोएडा की जिम्मेदारी पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रद्युम्न, बिजनौर की जिम्मेदारी प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल व विधायक सुरेश राणा और सहारनपुर में प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश मंत्री अश्वनी त्यागी को लगाया गया है।
ठाकुरद्वारा में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कटारिया एवं संगठन मंत्री भवानी सिंह, चरखारी में प्रदेश मंत्री डॉ. समीर सिंह व संगठन मंत्री रत्नाकर, हमीरपुर में प्रदेश मंत्री नीलिमा कटियार, पार्टी कार्यकर्ता राजेश द्विवेदी, जयदीप पुरोहित व सुबोध गुबरेले, निघासन में प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता व पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष त्रिपाठी व संगठन मंत्री रवीन्द्र उपाध्याय, बलहा में प्रदेश उपाध्यक्ष करण सिंह पटेल, विधान परिषद सदस्य डॉ. महेन्द्र सिंह व क्षेत्रीय संगठन मंत्री अशोक तिवारी, सिराथू में प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र सिंह चौहान एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री चन्द्रशेखर और रोहनिया में क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य को लगाया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश कार्यालय में चुनावी कार्य देखने की जिम्मेदारीप्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह, अनुपमा जायसवाल एवं वीरेन्द्र तिवारी को सौंपी गई है।