{"_id":"5fcbe9c57bf6ef1431336edb","slug":"bjp-avnish-leads-with-3396-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद स्नातक निर्वाचनः 3396 मतों की बढ़त संग भाजपा के अवनीश जीत की ओर, परिणाम आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद स्नातक निर्वाचनः 3396 मतों की बढ़त संग भाजपा के अवनीश जीत की ओर, परिणाम आज
Sun, 06 Dec 2020 01:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
जीत का भरोसा... भाजपा के अवनीश...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद चुनावों की मतगणना के तीसरे दिन शनिवार को उलट फेर के बाद स्नातक सीट पर अंतिम चक्र की गणना में देर रात प्रथम वरीयता के 3396 मतों की बढ़त के साथ भाजपा के अवनीश सिंह सबसे ज्यादा 35572 मत प्राप्त कर सबसे आगे रहे। अब दूसरे वरीयता के मतों की गिनती के बाद उनकी जीत तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
प्रथम वरीयता मतों की गिनती के पांचवें चक्र तक आगे रही निर्दलीय प्रत्याशी कांति सिंह 32176 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। देर रात एक बजे प्रथम वरीयता की मतों की अंतिम व नौवें चक्र की गणना पूरी हुई तो भाजपा के अवनीश सिंह सबसे अधिक 35572 मत पाकर मुख्य प्रतिद्घंदी निर्दलीय कांति सिंह से 3396 मतों से आगे रहे।
विज्ञापन
इससे मौजूद समर्थकों ने उनकी जीत को तय मान खुशियां मनाते हुए मिठाई बाँटने लगे हालांकि कुल पड़े मतों का 50 प्रतिशत प्लस वन मत न मिलने के कारण परिणाम की घोषणा रविवार को दोपहर बाद दूसरी वरीयता के मतों की गणना बाद ही होगी।
विज्ञापन
3 दिसंबर को रात आठ बजे से शुरू हुई स्नातक सीट की मतगणना के पहले पांच चक्र तक निवर्तमान एमएलसी व निर्दलीय प्रत्याशी कांति भाजपा प्रत्याशी से आगे रही थीं। गणना आगे बढ़ने के साथ ही मुकाबला रोचक होता गया।