फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP attacks back at SP conference.

सपा के अधिवेशन पर भाजपा का तीखा पलटवार

Sat, 11 Oct 2014 01:36 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 11 Oct 2014 01:36 AM IST
विज्ञापन
BJP attacks back at SP conference.

भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी के राजनीतिक-आर्थिक प्रस्ताव पर हमला बोला है। कहा कि समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में हार से बौखला गई है।

विज्ञापन


इसीलिए प्रस्ताव में राजनीतिक व आर्थिक मुद्दों पर कोई नीति प्रस्तुत करने के बजाय सर्वोच्च न्यायालय, राज्यपाल, मीडिया और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा गया है।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि सपा के प्रस्ताव में तीन पृष्ठों में जिस तरह की टिप्पणियां मीडिया पर की गई हैं, वे न केवल निंदनीय हैं, बल्कि लोकतांत्रिक भावनाओं के भी खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा अपनी हार के लिए सिर्फ मीडिया को जिम्मेदार मान रही है। सपा नेताओं ने संवैधानिक मान्यताओं को लांघते हुए सर्वोच्च न्यायालय की न्याय प्रणाली और राज्यपाल की गरिमा पर भी प्रश्न खड़ा किया। यह आपत्तिजनक है।

हद तो यह है कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव जो देश के रक्षा मंत्री भी रहे हैं, उन्हें भी पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी का देश के जवानों द्वारा जवाब देने में सांप्रदायिकता की बू आने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed