{"_id":"8c5ab819799f95482d21302ed3d8e432","slug":"bjp-appoint-election-cordinator","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने चुनाव के लिए कसी कमर, जिला संयोजक घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने चुनाव के लिए कसी कमर, जिला संयोजक घोषित
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 30 Aug 2013 09:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा चुनाव प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्यामनन्दन सिंह ने शुक्रवार को कानपुर एवं बुंदेलखंड के जिला संयोजकों के नामों की घोषणा की। उन्होंने गुरुवार को काशी व गोरखपुर क्षेत्र के जिला संयोजकों की घोषणा की थी।
विज्ञापन
सिंह के अनुसार, कानपुर क्षेत्र में कृष्ण स्वरूप पांडेय को कानपुर महानगर, शिवप्रसाद मिश्रा को कानपुर देहात, पीयूष त्रिपाठी को कानपुर ग्रामीण, सुबोध कृष्ण मिश्रा को इटावा, श्याम स्वरूप चतुर्वेदी को कन्नौज, गोविन्द सिंह को फर्रुखाबाद, पंकज त्रिवेदी को फतेहपुर, विनोद दुबे को औरैया का संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन
बुंदेलखंड क्षेत्र में मृदुलकान्त श्रीवास्तव को झांसी महानगर, नीरज शर्मा को झांसी जिला, अशोक पालीवाल को बांदा, उमाशंकर मिश्र को महोबा, चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय को चित्रकूट, आशीष पालीवाल को हमीरपुर, अनिल बहोई को जालौन व अशोक गोस्वामी को ललितपुर का संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन