फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP and SP clash over kanth

विधानपरिषद में 'नागिन बोल' पर फिर बवाल

Tue, 15 Jul 2014 02:56 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 15 Jul 2014 02:56 AM IST
विज्ञापन
BJP and SP clash over kanth

कांठ मामले पर विधानपरिषद में नेता सदन अहमद हसन ने कुछ ऐसी बातें कह दीं जिस पर भाजपा से उनकी तनातनी शुरू हो गई।

विज्ञापन


भाजपा के हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि पुलिस वहां लोगों को जूते-चप्पल से पीटे। एसएसपी राजनीतिक बयान दें।

नेता सदन अहमद हसन इस पर रोक लगाने के बजाय भाजपा के लोगों पर रासुका लगाने की धमकी दें तो भाजपा भी चुप नहीं रहेगी।

नेता सदन ने कहा कि इनके एक नेता ने नागिन का उदाहरण दिया है। नागिन को मारा नहीं जाता। हम लोग पकड़कर उसे जंगल में डाल देंगे।

आजम खां से भी हुआ था विवाद

BJP and SP clash over kanth

गौरतलब है कि पहले भी नागिन वाले बयान पर सपा नेता व मंत्री मो. आजम खॉं और भाजपा में ठन गई थी। जिस पर आजम ने कहा था कि भाजपा हमेशा बदले की भावना से काम करती है।

उन्होंने चेताया कि भाजपा सत्ता के नशे मे चूर नफरत का माहौल पैदा करने का दुस्साहस न करे। जिसका जवाब देते हुए भाजपा ने कहा था कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी अपने बयान पर कायम हैं। रही आजम के बयान की बात तो वह हताशा में इस तरह की बाते बोल रहे हैं।

वाजपेयी ने शनिवार को मुरादाबाद में कहा था कि भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने वाले मुरादाबाद के एसएसपी को उन्होंने नागिन की तरह आंखों में उतार लिया है। वह एसएसपी को चैन से नहीं बैठने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष अपने बयान पर कायम

BJP and SP clash over kanth

वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज मिश्र ने भी कहा था कि प्रदेश अध्यक्ष अपने बयान पर कायम हैं। उनका कथन संविधान की भावना के अनुरूप है। भारतीय पुलिस सेवा सहित अन्य सभी अधिकारी संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप कार्य करने के लिए हैं।

पर, मुरादाबाद के एसएसपी का आचरण सपा के नेता व प्रवक्ता जैसा है। यह अधिकारी के रूप में उनके द्वारा ली गई शपथ का उल्लंघन है। जिस पर कार्रवाई हो सकती है। आजम खॉ का बयान हास्पास्यद है।

भाजपा बदला लेने वाली नहीं बल्कि न्याय की राह पर चलने वाली पार्टी है। मुरादाबाद में धार्मिकस्थल से लाउडस्पीकर हटाने का कार्य आजम के करीबी विधायक की चिट्ठी पर हुआ था। भाजपा अपने कार्यकर्त्ताओं के उत्पीड़न पर न तो चुप बैठेगी और न उन्हें अकेले छोड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed