फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP and Congress did not announce candidates in Rae Bareli, know the equation

लोकसभा चुनाव: कैसरगंज में अभी भी नहीं खुले पत्ते, रायबरेली में रणनीति के तहत दोनों पार्टियों ने साधी है चुप्पी

Thu, 11 Apr 2024 11:11 AM IST
रोहित मिश्र श्रीकांत मिश्र, अमर उजाला, गोंडा
श्रीकांत मिश्र, अमर उजाला, गोंडा Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 11 Apr 2024 11:11 AM IST
सार

Rae Bareli Lok Sabha: कैसरगंज और रायबरेली सीट को लेकर रहस्य बरकरार है। रायबरेली में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही एक-दूसरे के प्रत्याशी का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
BJP and Congress did not announce candidates in Rae Bareli, know the equation
रायबरेली और कैसरगंज को लेकर सस्पेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की बुधवार को प्रत्याशियों की दसवीं सूची जारी हो गई। उत्तर प्रदेश के लोकसभा उम्मीदवारों की यह तीसरी सूची थी। पहली सूची में 51, दूसरी में 12 और तीसरी फेहरिस्त में सात प्रत्याशियों की घोषणा के साथ कुल 70 सीटों पर चेहरे मैदान में उतर गये। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी दलों की सीटों को छोड़कर भाजपा ने अपने कोटे की 75 सीटों में पांच पर अभी प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है।

विज्ञापन


इनमें अवध क्षेत्र की दो हाईप्रोफाइल सीटें भी हैं। अव्वल कैसरगंज, दूसरी रायबरेली। दोनों ही सीटों पर कयासबाजी और रणनीति के अपने-अपने दावे हैं। खास बात ये है कि भाजपा के शीर्ष नेताओं में सहमति पर अंतिम चर्चा होनी शेष है।   यूपी के पांच बचे लोकसभा क्षेत्रों में दावेदारों के पैरोकारों ने आखिरी क्षण तक उम्मीद लगा रखी है। कैसरगंज में मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। दिल्ली से लौटने के बाद वह आश्वस्त थे कि आने वाली सूची में कैसरगंज से उनका नाम जरूर होगा, लेकिन तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय और करनैलगंज विधायक अजय सिंह की मजबूत दावेदारी के चलते टिकट अभी जारी नहीं हो सका। 
विज्ञापन


सपा और बसपा ने भी यहां से अभी तक प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है। ये दोनों दल भाजपा की तरफ टकटकी लगाये हैं। रायबरेली में कांग्रेस से इस बार सोनिया गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने राजस्थान से राज्यसभा जाकर ये संकेत पहले ही दे दिया था। उनके स्थान पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम सबसे ऊपर है। भाजपा की ओर से राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश सिंह और ऊंचाहार से विधायक मनोज कुमार पांडेय भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अन्य दलों ने भी साधी चुप्पी
कैसरगंज और रायबरेली दोनों ही सीटों पर भाजपा और अन्य प्रमुख दलों ने प्रत्याशियों के पत्ते अभी नहीं खोले हैं। साल 2019 के आम चुनाव में कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह जीते थे। रायबरेली सीट से कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी चुनकर संसद पहुंची थीं। कैसरगंज पिछले चुनाव में सपा से समझौते के तहत बसपा के खाते में गई थी। बसपा प्रत्याशी चंद्रदेव राम यादव उर्फ करेली को हार का सामना करना पड़ा। रायबरेली से भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह उपविजेता घोषित हुए। सपा और कांग्रेस में गठबंधन होने पर कैसरगंज सपा के खाते में गई, जबकि रायबरेली कांग्रेस के पास है। 

पांचवें चरण में होना है इन सीटों पर मतदान  
देवीपाटन मंडल की कैसरगंज सीट और लखनऊ मंडल के रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में पांचवें चरण में वोटिंग होनी है। दोनों ही सीटें भाजपा के सांगठनिक रूप से गठित अवध क्षेत्र की 16 सीटों में आती हैं। यहां 26 अप्रैल से नामांकन शुरू होगा। तीन मई नॉमिनेशन की अंतिम तिथि है। नामांकन पत्र की जांच चार मई जबकि नाम वापसी की आखिरी तिथि छह मई है। यहां मतदान 20 मई को होना है।

 भाजपा की सूची में उत्तर प्रदेश के सात

BJP and Congress did not announce candidates in Rae Bareli, know the equation
नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ और अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया
प्रत्याशियों के नाम घोषित हो गये। इससे पूर्व 12 सीटों पर अंतिम मुहर शीर्ष नेताओं की बैठक में पांच पर फैसला नहीं हो सका। इनमें तीसरे चरण की फिरोजाबाद, पांचवें चरण की कैसरगंज और रायबरेली, छठवें चरण की भदोही और अंतिम चरण की देवरिया संसदीय सीट शामिल है।

नरेंद्र मोदी हर सीट पर प्रत्याशी  
अवध क्षेत्र में रायबरेली  और कैसरगंज सीट पर पार्लियामेंट्री बोर्ड को नाम तय करना है। इसकी शीघ्र घोषणा हो जाएगी। प्रत्याशी के दम पर भाजपा कभी भी चुनाव नहीं लड़ती है। सांगठनिक कार्य और नीतिगत कार्यक्रमों की बदौलत हर क्षेत्र में भाजपा की सीधे पैठ है। कमल चुनाव निशान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का  चेहरा प्रत्येक सीट पर  प्रत्याशी है। -कमलेश मिश्र, अध्यक्ष, अवध क्षेत्र, भाजपा 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed