{"_id":"5b4768a14f1c1b0d278b5eeb","slug":"bjp-alleged-akhilesh-yadav-for-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भ्रष्टाचार के पैसों से विदेश घूम रहे अखिलेश यादव, सीएम योगी की सादगी से सीख लें'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भ्रष्टाचार के पैसों से विदेश घूम रहे अखिलेश यादव, सीएम योगी की सादगी से सीख लें'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 12 Jul 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव व सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भ्रष्टाचार के पैसे से विदेश घूमने का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन सिंह ने कहा कि अखिलेश ने मुख्यमंत्री रहते जिस तरह भ्रष्टाचार किया, उसका पता उनकी जीवन शैली से चलता है।
विज्ञापन
गरीबों के हिमायती होने का दिखावा करने वाले सपा मुखिया विलासिता के लिए विदेश यात्रा कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अखिलेश जो साइकिल भी चलाते हैं उसे खरीदना आम आदमी के बस की बात नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने अपने सरकारी आवास में भ्रष्टाचार के पैसे से सुख व आनंद के वे सारे तामझाम किए थे, जिसकी तक कल्पना नहीं की जा सकती थी।
सिंह ने कहा कि अखिलेश को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सादगी से सीख लेनी चाहिए।