{"_id":"6316afb14a43dd53141b0978","slug":"bjp-aims-to-win-in-17-municipal-corporations-and-200-municipal-councils","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: निकाय चुनाव में पूरे दमखम से उतरेगी भाजपा, 17 नगर निगमों और 200 पालिका परिषद में भगवा फहराने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: निकाय चुनाव में पूरे दमखम से उतरेगी भाजपा, 17 नगर निगमों और 200 पालिका परिषद में भगवा फहराने का लक्ष्य
Tue, 06 Sep 2022 10:33 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 06 Sep 2022 10:33 AM IST
सार
निकाय चुनाव को लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल मानते हुए पार्टी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी। इसे लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह और महामंत्री संगठन धर्मपाल ने सोमवार को पार्टी के जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और निकाय चुनाव के संयोजकों के साथ वर्चुअल बैठककर चुनाव का रोडमैप तैयार किया।
विज्ञापन
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत के लक्ष्य के बाद अब भाजपा ने आगामी नगर निकाय चुनाव में सभी 17 नगर निगम और 200 नगर पालिका परिषदों के साथ अधिकांश नगर पंचायतों में भगवा फहराने का लक्ष्य रखा है।
निकाय चुनाव को लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल मानते हुए पार्टी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी। इसे लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह और महामंत्री संगठन धर्मपाल ने सोमवार को पार्टी के जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और निकाय चुनाव के संयोजकों के साथ वर्चुअल बैठककर चुनाव का रोडमैप तैयार किया।
प्रदेश में नवंबर-दिसंबर में कुल 753 नगरीय निकाय संस्थाओं में चुनाव होना है। भाजपा का मानना है कि इस चुनाव से ही 2024 के लिए भाजपा का माहौल बनने की शुरुआत होगी। ऐसे में भूपेंद्र चौधरी और धर्मपाल सिंह इस चुनाव में 2017 से बेहतर परिणाम लाने की रणनीति तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
सोमवार की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 11 व 12 सितंबर को जिला स्तर पर और 14 व 15 सितंबर तक मंडल स्तर की बैठकें आयोजित कर सभी नगरीय निकायों में चुनाव संयोजक नियुक्त किए जाने है। उन्होंने प्रत्येक वार्ड की बैठक 25 सितंबर तक करने को कहा। धर्मपाल ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को अभियान में अधिक से अधिक लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने होंगे।

विधान परिषद चुनाव की तैयारी भी शुरू करें
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जनवरी-फरवरी में विधान परिषद में शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र की पांच सीटों पर चुनाव होने हैं। ये सभी सीटें जीतने के लिए क्षेत्रों के जिलाध्यक्षों और क्षेत्रीय अध्यक्षों को अभी से तैयारी शुरू करनी होगी।
तीन दिन प्रदेश को मथेंगे भूपेंद्र व धर्मपाल
धर्मपाल 7 सितंबर को नोएडा में पश्चिम क्षेत्र और आगरा में ब्रज क्षेत्र की बैठक लेकर चुनावी तैयारी का रोडमैप तैयार करेंगे। इसी तरह चौधरी 8 को कानपुर और 9 को लखनऊ में अवध क्षेत्र की बैठक लेंगे। धर्मपाल 8 को वाराणसी में काशी क्षेत्र और 9 को गोरखपुर में बैठक कर पूर्वांचल में जीत का खाका तैयार करेंगे।
15 दिन में तीन करोड़ लोगों तक पहुंचेगी भाजपा
17 सिंतबर से 2 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा सप्ताह के जरिए सरकार के मंत्री और संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता 15 दिन में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से तीन करोड़ से अधिक लोगों के बीच पहुंचेगी। सेवा पखवाड़े के जरिए ही निकाय चुनाव के लिए माहौल तैयार किया जाएगा। प्रत्येक जिले में प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। भाजयुमो की ओर से रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा पार्टी लोगों को जागरूक करने के साथ जन सुविधाओं पर भी अभियान चलाएगी।
बूथ स्तर पर दीनदयाल का जन्मदिन
भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन 25 सितंबर को प्रदेश के 1.60 लाख से अधिक बूथों पर मनाएगी और उस दिन सभी बूथों पर मोदी के मन की बात को भी सुना जाएगा।