{"_id":"67eef48565c2374c4d026268","slug":"bjp-against-land-mafia-farmers-sit-in-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1142549-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भूमाफिया के खिलाफ भाजपाइयों, किसानों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भूमाफिया के खिलाफ भाजपाइयों, किसानों का धरना
विज्ञापन
सरोजनीनगर। ट्रांसपोर्टनगर में भूमाफिया से परेशान भाजपा कार्यकर्ता और किसान बृहस्पतिवार को धरने पर बैठ गए। एसडीएम और एसीपी कृष्णानगर ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब धरना खत्म किया।
किसानों ने कहा, बेहसा में रहने वाली विधवा रघुराई की पुश्तैनी जमीन पर भूमाफिया कब्जा करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसमें पुलिस और प्रशासन के लोगों की मिलीभगत है। शिकायत के बावजूद तहसील अधिकारियों ने सुध नहीं ली।
चंद्रावल स्थित लक्ष्मण खेड़ा की विधवा विमलेश की पुश्तैनी जमीन पर भी फर्जी कब्जा दिखाकर तहसील कर्मियों की साठगांठ से बिना डीएम की अनुमति के जमीन बेच दी गई और उसमें पेट्रोल पंप लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया। सुनील कुमार की पुश्तैनी जमीन पर भी फर्जी कब्जा दिखाकर तहसील कर्मियों ने अवैध पट्टा करके दूसरे की मदद करने की कोशिश की।
विज्ञापन
सुनवाई न होने की वजह से वह धरने पर बैठे। सरोजनीनगर एसडीएम सचिन वर्मा और एसीपी कृष्णा नगर विकास पांडेय ने एक हफ्ते में समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। तब तीन घंटे तक चला प्रदर्शन समाप्त किया गया।