फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   birth anniversary of Indira Gandhi

अमीर से गरीब बनने की परंपरा नेहरू और गांधी की देन: गुलाम नबी आजाद

Thu, 14 Sep 2017 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 14 Sep 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
birth anniversary of Indira Gandhi
गांधी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व यूपी के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि अभी देश की सत्ता उन लोगों के हाथ में है जिनकी न तो देश के लिए कोई प्रतिबद्धता है और न विचारधारा।

विज्ञापन


इससे महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सुभाषचंद्र बोस, वल्लभ भाई पटेल, चंद्रशेखर आजाद और इंदिरा गांधी की विचारधारा खतरे में पड़ गई है। इसे बचाने के लिए कांग्रेस विचारधारा का युद्ध लड़ रही है।
विज्ञापन


आजाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को यहां पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मशती शताब्दी समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में कोई गरीब परिवार का व्यक्ति राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति या प्रधानमंत्री बन जाता है तो खूब चर्चा की जाती है, लेकिन कोई अमीर व्यक्ति गरीबों के लिए काम करने की कोशिश नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीब से अमीर बनना तो आसान है, पर अमीर से गरीब बनने की परंपरा नेहरू और गांधी ने शुरू की थी। अमीर परिवार से होने से बाद भी जवाहरलाल नेहरू गरीबों की मदद के लिए राजनीति में आए थे।

आजाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं से देश के लिए जान देने वाली इंदिरा गांधी के बताए रास्ते पर चलकर पार्टी को मजबूत करने के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।

इंदिरा ने देश को दी नई दिशा : अय्यर

पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने इंदिरा गांधी केजमाने की विदेश नीति की चर्चा करते हुए कहा कि चीन से हारने के बाद देश के हालात खराब हालात हो गए थे। इसके बावजूद इंदिरा देश को नई दिशा देने में लगी रहीं। इस पर पार्टी के लोग ही उनके खिलाफ षड्यंत्र करने लगे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। जेएनयू के इतिहासकार प्रोफेसर आदित्य मुखर्जी ने इंदिरा के आर्थिक एजेंडे और मृदुला मुखर्जी ने राजनीतिक सोच पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed