फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   biogas implant in pcdf

13 हजार समितियों में लगेंगी बायोगैस इकाइयां

Mon, 09 Dec 2013 10:17 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Mon, 09 Dec 2013 10:17 AM IST
विज्ञापन
biogas implant in pcdf

प्रादेशिक कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (पीसीडीएफ) की 13 हजार से अधिक दुग्ध

विज्ञापन
उत्पादक सहकारी समितियों में बायोगैस इकाइयों की स्थापना की जाएगी।

पहले चरण में लखनऊ मंडल में मॉडल के तौर पर इनकी स्थापना होगी। सबसे पहले गोकुल पुरस्कार विजेताओं व दुग्ध उत्पादन में दूसरे व तीसरे स्थान वाले उत्पादकों को मौका मिलेगा।


कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक रंजन ने हाल ही में सड़ने योग्य कूड़े-कचरे का उपयोग करते हुए बायो गैस उत्पादन योजना को पीसीडीएफ की सभी सहकारी समितियों में लागू करने का आदेश जारी किया था।

अब पीसीडीएफ ने चरणबद्ध तरीके से सभी 13 हजार दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में इसकी स्थापना का फैसला किया है।

तय हुआ है कि समितियों में नियोजन विभाग द्वारा विकसित बीईएमसी (बायो इनर्जी मिशन सेल)-यूनीसेफ मॉडल से बायोगैस इकाइयों की स्थापना की जाएगी।

ये बायोगैस पूर्व के प्रचलित बायोगैस की खामियों से मुक्त हैं और प्रयोग में खाना पकाने के लिए गैस व प्रकाश की व्यवस्था करने में सक्षम हैं।

साथ ही ऑफ ग्रिड मोड में समितियों के बल्क मिल्क कूलर संचालित करने के लिए बिजली भी प्राप्त हो सकेगी।


पीसीडीएफ ने आयुक्त के आदेश के क्रम में सबसे पहले लखनऊ मंडल के जिलों की 1500 दुग्ध सहकारी समितियों में मॉडल बायोगैस इकाइयों को स्थापित करने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed